Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस: मेजबान भारत ने फाइनल में जापान को हराया, छठी बार जीता खिताब

Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, मोहाली
माई सिटी रिपोर्टर, मोहाली Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 09:13 PM IST
सार

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के खिताबी मुकाबले में भारत को फाइनल में शानदार जीत मिली है। मोहाली में खेले गए मैच में मेजबान टीम ने जापान को 4-1 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

 भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित कर दिया। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 के फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जापान की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने प्रतियोगिता का छठा खिताब अपने नाम किया। 

विज्ञापन


शुरुआत में जापान ने ली 1-0 की बढ़त
मुकाबले की शुरुआत में जापान ने भारत को चौंकाते हुए तीसरे मिनट में ही मात्सुमोतो के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। शुरुआती बढ़त के बाद जापानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य नहीं खोया। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे हाफ में आक्रामक तेवर दिखाए और गोलों की झड़ी लगा दी।

विज्ञापन
Trending Videos

India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy
फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे सीएम मान - फोटो : अमर उजाला

दूसरे हाफ में भारत ने किए चार गोल
दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने मुकाबले की तस्वीर बदल दी। 42वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल कर भारत को 1-1 की बराबरी दिलाई। इसके बाद 48वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया। 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर बढ़त 3-1 कर दी। इसके ठीक एक मिनट बाद सुखजीत सिंह ने चौथा गोल दागकर जापान की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जापान ने शुरुआती बढ़त जरूर बनाई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, शानदार तालमेल और लगातार हमलों के सामने उसकी एक नहीं चली। अंतिम हूटर बजते ही भारतीय खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया और स्टेडियम तिरंगों व तालियों की गूंज से भर गया।

टूर्नामेंट में अजेय रहा भारत
भारत ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। लीग चरण में टीम ने अपने पांचों मुकाबले जीते। इसके बाद सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर भारत ने अपना छठा एशियन चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीत लिया। मोहाली में मिली इस जीत ने पंजाब के हॉकी प्रेमियों के लिए भी इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया। जालंधर से शुरू हुआ हॉकी का उत्सव मोहाली में भारतीय टीम के छठे खिताब के साथ शानदार अंदाज में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy
फाइनल मुकाबले से पहले प्रस्तुती देते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
भारत के गोल स्कोरर
शिलानंद लाकड़ा (42वां मिनट), दिलप्रीत सिंह (48वां), जुगराज सिंह (53वां) और सुखजीत सिंह (54वां)। वहीं, जापान की ओर से मात्सुमोतो ने तीसरे मिनट में गोल किया।

भारत ने छठी पर जीता खिताब 
भारत ने 2011, 2016, 2018, 2023 और 2024 में ट्रॉफी पर कब्जा किया था। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त विजेता रहे थे। वहीं, 2026 में भारत ने दोबारा खिताब जीत लिया। 
विज्ञापन

India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy
दर्शकों से भरा स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

मोहाली के हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को भारतीय हॉकी के लिए दो यादगार पल देखने को मिले। एक तरफ भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने अपने करियर का 200वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल की तो दूसरी तरफ टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नीलाकांता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया। एक खिलाड़ी के करियर का नया मील का पत्थर और दूसरे की भावुक विदाई ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल को और खास बना दिया।

हार्दिक सिंह के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी यादगार रही क्योंकि जिस मोहाली स्टेडियम में उन्होंने अपने 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे किए, कभी वहीं वह एक ट्रेनी और बॉल-बॉय के रूप में मौजूद रहते थे। वर्ष 2013 में इसी मैदान पर बॉल-बॉय की भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय हॉकी टीम में अपनी अलग पहचान बनाई। अब उसी मैदान पर 200 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करना उनके सफर का बेहद खास पड़ाव बन गया।

200 नंबर की जर्सी देकर किया सम्मानित
हार्दिक की इस उपलब्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने उन्हें 200 नंबर वाली विशेष जर्सी भेंट कर सम्मानित किया। 28 वर्षीय हार्दिक ने वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया था। वह टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।

India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy
मैच के दौरान आतिशबाजी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
नीलाकांता ने 163 मैचों के बाद लिया संन्यास
इसी बीच भारतीय मिडफील्डर नीलाकांता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लेकर अपने नौ साल के सफर पर विराम लगा दिया। मणिपुर के रहने वाले नीलाकांता ने भारत की ओर से 163 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और इस दौरान 20 गोल किए। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे नीलाकांता ने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन किए। उन्होंने संन्यास के फैसले के पीछे युवाओं को मौका देने की सोच को अहम बताया। उनका कहना था कि यह फैसला उन्होंने अपनी इच्छा से लिया है और देश में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। अब वह अपने गृह राज्य मणिपुर में जूनियर और युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर हॉकी के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

साथियों ने हवा में उछालकर दी विदाई
नीलाकांता के संन्यास की खबर ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भावुक कर दिया। जब उन्होंने अपने साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी से विदाई का फैसला साझा किया तो खिलाड़ियों ने उन्हें हवा में उछालकर सम्मान दिया। यह पल टीम के बीच उनके प्रति सम्मान और आपसी जुड़ाव को दिखाने वाला रहा। भारतीय हॉकी के इन दोनों पलों ने साबित किया कि इस खेल में जहां एक पीढ़ी अपने अनुभव से नई ऊंचाइयां छू रही है, वहीं दूसरी पीढ़ी को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए रास्ता भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed