{"_id":"67bbdb3373437204e00e6271","slug":"india-beat-pakistan-in-champions-trophy-celebration-in-punjab-and-chandigarh-2025-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुबई में पाकिस्तान पर जीत: अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर मना जश्न, चंडीगढ़ में सड़कों पर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबई में पाकिस्तान पर जीत: अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर मना जश्न, चंडीगढ़ में सड़कों पर नाचे लोग
Mon, 24 Feb 2025 08:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Feb 2025 08:06 AM IST
सार
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में एक तरफ भारत को मैच जीतने के लिए 2 रन चाहिए थे और दूसरी तरफ विराट कोहली का शतक के लिए कम से कम चौका चाहिए था। कोहली का वीनिंग चौका लगते ही पंजाब और चंडीगढ़ में लोग जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत पर पंजाब के पाकिस्तान सटे इलाकों में भी लोगों ने खूब जश्न मनाया। मैच खत्म होते ही लोग घरों से बाहर आ गए और जमकर आतिशबाजी की। अमृतसर शहर, बॉर्डर के गांव छेहरटा, खासा व अटारी गांव में भी लोगों ने जश्न मनाया। इस दौरान पूरा इलाका हिंदोस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। इसके अलावा फिरोजपुर, तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर और फाजिल्का जैसे बॉर्डर के जिलों में भी युवा मोटरसाइकिल लेकर सड़कों पर निकल पड़े। शुभमन गिल के मोहाली स्थित निवास के बाहर भी लोगों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर पर नहीं जाते, अपने घर में ही करते हैं जीत पर झंडा बुलंद
फिरोजपुर के युवाओं ने बताया कि एक बार आज की ही तरह भारत ने पाकिस्तान को क्रिकेट मैच में धो दिया था। पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे गांव के कुछ जोशीले युवाओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जश्न भी इस कदर कि जोश जोश में पाकिस्तान को ललकारते हुए हुसैनी वाला बॉर्डर पर पहुंच गए, क्योंकि इस बॉर्डर पर और आसपास के इलाके में आमने-सामने ही भारत और पाकिस्तान पड़ता है। माहौल न बिगड़े, इसलिए बीएसएफ और पुलिस में फिलहाल उस वक्त मौके को संभालते हुए लाठियां फटकार कर सबको भगा दिया। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसे इसी इलाके के लोगों का कहना है कि अब वह बॉर्डर पर तो नहीं जाते, लेकिन अपने घर में ही जीत पर झंडा बुलंद कर जश्न मना लेते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कोहली ने शतक के साथ भारत की जीत देख खुशी दोगुनी
भारत पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली के शतक के साथ भारत की जीत देख चंडीगढ़ में जश्न का माहौल दोगुना हो गया। विराट ने चौका लगाकर जैसे ही जीत दिलाई, सेक्टर-22 में अरोमा के बाहर लोगों ने गाड़ियों से उतरकर डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। सेक्टर 40 में लोगों ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।घरों में टीवी पर देख रहे परिवार के लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर बधाई दी। सेक्टर 26, सेक्टर 7 और सेक्टर 9 के क्लबों में टीवी स्क्रीनें पर भारत पाकिस्तान का मैच चलाया गया।
क्लब में पार्टी करने आए युवाओं ने क्लबों में खूब जश्न मनाया। भारत के खिलाड़ी के चौके छक्के पर क्लबों में जमकर हूटिंग की गई। वहीं चंडीगढ़ क्लब में स्क्रीन लगाई हुई थी। जहां क्लब के मेंबरों ने एक साथ बैठकर मैच देखा और भारत की जीत पर जमकर जश्न मनाया।
