फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat wave in Punjab temperature reaches 40 degrees rain chances on April 11 weather news

सताने लगी गर्मी: पंजाब में 40 डिग्री तक पहुंचा पारा... फुल स्पीड पर कूलर व एसी, इस दिन गिरेंगी राहत की फुहारें

Mon, 07 Apr 2025 03:29 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Apr 2025 03:29 PM IST
सार

पंजाब में गर्मी से हाय तौबा हो रही है। प्रदेश में दिन का तापमान अब 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद है। 

विज्ञापन
Heat wave in Punjab temperature reaches 40 degrees rain chances on April 11 weather news
मौसम का हाल - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब में गर्मी के तेवर सख्त होते जा रहे हैं। हालात यह हैं कि अप्रैल के दूसरे सप्ताह से पहले ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी तापमान में और इजाफा होगा। दिन में तेज धूप की वजह से कूलर और एसी भी फुल स्पीड से चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


रविवार को बठिंडा में 39.7 डिग्री तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इस तरह अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और अब यह सामान्य से 4.6 डिग्री ऊपर हो गया है। मौसम विभाग ने सोमवार से चार दिनों के लिए पंजाब में हीट वेव चलने का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक इस दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। इस अवधि में पंजाब के कुछ हिस्सों में पारा 40 डिग्री भी पार कर सकता है। विभाग के अनुसार सोमवार से 10 अप्रैल के दौरान पंजाब के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। रविवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पंजाब में कुछ जगहों पर 10 व 11 अप्रैल को हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम पारा 36.1 डिग्री, लुधियाना का 38.1 डिग्री, पटियाला का 38.4 डिग्री, पठानकोट का 35.4 डिग्री, बठिंडा का सबसे अधिक 39.7 डिग्री, फिरोजपुर का 37.0 डिग्री, जालंधर का 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री, लुधियाना का 17.0 डिग्री, पटियाला का 18.6 डिग्री, पठानकोट का 15.8 डिग्री, बठिंडा का 17.0 डिग्री, फरीदकोट का 17.4 डिग्री, फिरोजपुर का 15.9 डिग्री, जालंधर का 15.6 डिग्री दर्ज किया गया।


11 अप्रैल को बारिश के आसार
मौसम विभाग का अनुमान है कि 11 अप्रैल से मौसम में बदलाव आ सकता है। इस दौरान बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास के इलाकों में 10 अप्रैल के बाद हल्के बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed