फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Heat Wave Alert in Punjab Mausam Update News

पंजाब में आज से हीट वेव का अलर्ट: बठिंडा का पारा 43.5 डिग्री पहुंचा, 19 मई से मिल सकती है राहत

Sat, 17 May 2025 09:26 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 May 2025 09:26 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोबारा मौसम के  मिजाज बिगड़ेंगे। 19 मई से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Heat Wave Alert in Punjab Mausam Update News
गर्मी और धूप से परेशान हैं लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में शुक्रवार से हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब जिलों में हीट वेव चलेगी।
विज्ञापन


इसी बीच वीरवार को भी पंजाब के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे पारा अब सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर हो गया है। सबसे अधिक 43.5 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.9 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे माैसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोबारा मौसम के  मिजाज बिगड़ेंगे। 19 मई से तीन दिनों के लिए पंजाब में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने से गरमी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को अमृतसर का अधिकतम पारा 41.2 डिग्री, लुधियाना का 41.8 डिग्री, पटियाला का 41.4 डिग्री, पठानकोट का 39.1 डिग्री, फाजिल्का का 43.1 डिग्री, फिरोजपुर का 40.9 डिग्री और जालंधर का 40.0 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 21.8 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.8 डिग्री, लुधियाना का 25.0 डिग्री, पटियाला का 25.0 डिग्री, पठानकोट का 22.5 डिग्री, बठिंडा का 23.6 डिग्री व जालंधर का 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed