Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Haryana CM Nayab Saini visit Jalandhar takes dig at Rahul Gandhi over vote theft

जालंधर पहुंचे हरियाणा सीएम नायब सैनी: वोट चोरी पर राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- कल कहेंगे कांग्रेस चोरी हो गई

Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 07 Nov 2025 08:54 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की तरफ से हरियाणा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को लेकर सीएम नायब सैनी ने उनपर तंज कसा है। सीएम सैनी ने कहा कि राहुल गांधी  फ्रस्ट्रेशन में हैं, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं।

विज्ञापन
Haryana CM Nayab Saini visit Jalandhar takes dig at Rahul Gandhi over vote theft
जालंधर में सीएम नायब सैनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में शुक्रवार को सरोवर की सफाई का कार्यक्रम शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया, जबकि शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी कार सेवा में शामिल हुए।
विज्ञापन


देवी तालाब के पवित्र स्थल से सीएम सैनी ने कहा कि मैं मां के दरबार से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन में हैं, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं। कभी कहते हैं ईवीएम चोरी है, कभी कहते हैं वोट चोरी हो रहे हैं। अब मैं भविष्य बता रहा हूं कि कल को राहुल गांधी कहेंगे कि कांग्रेस भी चोरी हो गई।
विज्ञापन


सीएम सैनी ने कहा कि देवी तालाब जैसी पवित्र जगह पर सफाई और सेवा कार्य करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि धार्मिक स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण में सभी को योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के हालात बिगड़ रहे हैं; नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही राज्य तरक्की करेगा
इससे पहले शुक्रवार दोपहर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तरनतारन उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने पंजाब के हालात पर चिंता जताते हुए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को लुटेरों का गिरोह करार दिया और कहा कि हरियाणा की तरह पंजाब में भी जल्द ही विकास की नई कहानी लिखी जाएगी। क्योंकि पंजाब की जनता ने यहां भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस समय पंजाब के सभी वर्गों के लोग कानून-व्यवस्था की कमी के कारण मानसिक रूप से परेशान हैं। हत्या, डकैती, अपहरण और जबरन वसूली की घटनाएं रोज हो रही हैं। यह दुखद है कि पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बजाय सरकार को बचाने में लगा हुआ है। तरनतारन उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू के समर्थन में झब्बाल कस्बे में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को भारी वोट मिलेंगे और पंजाब को आर्थिक रूप से कमज़ोर करने वाली आप को सबक सिखाया जाएगा। यहां के चुनाव परिणाम पंजाब का राजनीतिक भविष्य तय करेंगे।

आप भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को दिया गया हर वोट पंजाब के विकास की नई कहानी लिखेगा। लगातार 11 वर्षों से हरियाणा के लोगों को अच्छी सेवाएं दी जा रही हैं। सभी चुनावी वादे और प्रतिज्ञाएं पूरी की जा रही हैं। मुझे खुशी है कि हरियाणा में भाजपा सरकार बदले की भावना से काम नहीं करती। पहले हमारे पास कांग्रेस की सरकार थी जो लोगों को लूटती थी। दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह कांग्रेस से कभी समझौता नहीं करेंगे, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस से समझौता कर लिया। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से चार कदम आगे है।

पंजाब हरियाणा में रिश्ता गहर
हरियाणा और पंजाब का रिश्ता बहुत गहरा है। पहले, वे एक राज्य थे, एक समान भाषा और जीवन शैली साझा करते थे। हरियाणा की बात करें तो यह पंजाब का छोटा भाई रहा है। हमारा हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है। मैं चाहता हूं कि भविष्य में पंजाब भी हरियाणा की तरह तरक्की करे। जब हरियाणा में कांग्रेस की सरकार थी, तब फसल नुकसान के लिए 1155 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि भाजपा सरकार ने 1550 करोड़ रुपये दिए। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब भी हरियाणा की तरह प्रगति करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed