{"_id":"68beab1546ad1c861908e7f5","slug":"former-cricketer-and-rajya-sabha-member-harbhajan-singh-donated-boats-and-ambulances-to-flood-affected-punjab-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Flood:बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राहत कार्य के लिए क्या-क्या दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Flood:बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, राहत कार्य के लिए क्या-क्या दिया?
Mon, 08 Sep 2025 04:44 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 08 Sep 2025 04:44 PM IST
सार
पंजाब में जलप्रलय से हालात सुधर नहीं रहे। पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से पंजाब में 3.87 लाख लोग बेघर हो गए हैं। अब तक 22,938 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच पंजाब सरकार द्वारा अब तक 22,938 लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा चुका है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने 219 राहत शिविर खोले हैं जिनमें 5404 व्यक्तियों को शरण दी गई है।
विज्ञापन
बाढ़ ग्रस्त पंजाब की मदद के लिए कई संस्थाएं, लोग, नेता व अभिनेता समेत कई लोग आग आ रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर व आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह अपने बाढ़ प्रभावित गृह राज्य पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए नावें और एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। साथ ही उन्होंने फंड जुटाकर भी सूबे के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुश्किलों से जूझ रहे लोगों की मदद की है। हरभजन ने अपने सांसद निधि कोष से 8 स्टीमर बोट स्वीकृत की हैं। वहीं अपने पैसों से 3 और नावें उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
फिरोजपुर रवाना हुए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद अपने पैतृक शहर मोगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपने विचार साझा किए और राहत सामग्री लेकर फिरोजपुर के लिए हुए रवाना। सोनू सूद ने कहा कि पंजाब की इस मुश्किल घड़ी में सभी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और प्रभावित लोगों तक उनकी जरूरत की सामग्री पहुंचानी चाहिए। उन्होंने बताया कि बीते रविवार को वे कई बाढ़ प्रभावित जिलों में पहुंचे और वहां लोगों की समस्याएं सुनीं। इस समय लोगों को सिर्फ राशन ही नहीं बल्कि छत, फसल नुकसान का मुआवजा और मेडिकल सुविधाओं की अधिक जरूरत है।
विज्ञापन
पीएम के दौरे का करें स्वागत
सूद ने कहा कि आज सरकार, समाजसेवी संस्थाएं, अभिनेता, गायक और कई संगठन पंजाब की मदद के लिए आगे आए हैं। सबका मकसद एक ही है कि पंजाब को जल्द से जल्द फिर से खड़ा किया जाए। पानी उतरने के बाद भी सूद फाउंडेशन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहेगी, क्योंकि असली चुनौती तब शुरू होगी जब लोग अपने घरों और रोजमर्रा की जिंदगी को दोबारा बसाने की कोशिश करेंगे। पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत करना चाहिए। साथ ही सभी राजनीतिक दलों से अपील है की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ पंजाब के भले के बारे में सोचें। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पंजाब को फिर से संवारेंगे।