फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Financial audit of 19 thousand link roads will be done in Punjab

Punjab: 19 हजार लिंक सड़कों का होगा वित्तीय ऑडिट, ठेकेदारों से बोले सीएम-सड़क बनाते समय गुणवत्ता पर ध्यान दें

Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM IST
सार

मान सरकार ने ठेकेदारों, क्षेत्रीय मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक तालमेल कमेटी गठित करने का फैसला किया है। इस कमेटी का उद्देश्य ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान करना और उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।

विज्ञापन
Financial audit of 19 thousand link roads will be done in Punjab
भगवंत मान - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब सरकार राज्य की 19 हजार किलोमीटर लिंक सड़कों की मरम्मत करने जा रही है। इसके लिए 3500 करोड़ रुपये की मंजूरी कैबिनेट की बैठक में दी गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन सड़कों के बनने के बाद वित्तीय ऑडिट करवाया जाएगा, ताकि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य की सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे यातायात की स्थिति बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ठेकेदारों, क्षेत्रीय मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की एक तालमेल कमेटी गठित करने का फैसला किया है। इस कमेटी का उद्देश्य ठेकेदारों की समस्याओं का समाधान करना और उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा।
विज्ञापन


कमेटी में शामिल अधिकारी और ठेकेदार मिलकर समस्याओं का समाधान निकालेंगे। चंडीगढ़ में ठेकेदार मिलनी कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने यह एलान किया है। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी ठेकेदारों से पैसे मांगेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। य़ह काम पिछली सरकारों के समय होता था। ऊपर से नीचे तक सभी अपना हिस्सा रखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट ठेकेदार का दिया जाएगा इनाम

सीएम मान ने इस दौरान घोषणा की कि राज्य में विकास कार्यों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए एक नई पहल शुरू की जाएगी। सरकार अब सभी जिलों में जो भी ठेकेदार बेहतर काम करेंगे, उन्हें बेस्ट ठेकेदार का अवार्ड देगी। इस अवार्ड का उद्देश्य ठेकेदारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। इससे राज्य के विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुधार की दिशा में काम करने के लिए ठेकेदारों को प्रेरित किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed