फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmers to hold Mahapanchayat in Delhi tomorrow oppose India US trade agreement buses departed from Punjab

दिल्ली में महापंचायत करेंगे किसान कल: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का करेंगे विरोध, पंजाब से रवाना हुई बसें

Mon, 20 Jul 2026 09:32 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

सरवण सिंह पंधेर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, तो कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को राजधानी जाने और अपने हक के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन
Farmers to hold Mahapanchayat in Delhi tomorrow oppose India US trade agreement buses departed from Punjab
सरवण सिंह पंधेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के विभिन्न हिस्सों से किसान मंगलवार को दिल्ली के किसान घाट पर एक महापंचायत करेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि वे भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध करेंगे। पंधेर ने इस समझौते को किसान विरोधी बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समझौता किसान वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाएगा। इसलिए इसे लागू नहीं होने दिया जाएगा। यह महापंचायत देश बचाओ मोर्चे के आह्वान पर आयोजित की जा रही है। पंजाब से कई बसें सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगी। पंधेर ने किसानों, मजदूरों और नौजवानों से महापंचायत में बड़ी संख्या में हिस्सा लेने की अपील की। इसका उद्देश्य केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है।
विज्ञापन


पंधेर ने बताया कि पंजाब सहित हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के किसान भी इसमें हिस्सा लेंगे। यह एक दिवसीय कार्यक्रम शाम चार बजे समाप्त होगा। पंधेर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों को रोकने का प्रयास किया, तो कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को राजधानी जाने और अपने हक के लिए आवाज उठाने का पूरा अधिकार है। पंधेर ने उम्मीद जताई कि सरकार अनावश्यक अवरोधक नहीं लगाएगी और यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed