फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Farmer Leaders Center Government meeting in Chandigarh March 19 Bhagwant Mann government

किसानों-केंद्र की मीटिंग: चंडीगढ़ में कल सुबह 11 बजे होगी बैठक, मान सरकार के मंत्रियों को भी न्योता

Tue, 18 Mar 2025 08:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 08:43 PM IST
सार

इससे पहले केंद्र और किसानों के बीच छह बैठकें हो चुकी हैं। सभी बैठकें शाम को हुई हैं। इस बार बैठक सुबह बुलाई गई है। 

विज्ञापन
Farmer Leaders Center Government meeting in Chandigarh March 19 Bhagwant Mann government
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला/फाइल

विस्तार

केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बुधवार को चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्य रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर चर्चा होगी। किसान संगठन केंद्र सरकार से एमएसपी पर अपनी रिपोर्ट पर जवाब मांगेंगे, जिसे उन्होंने हाल ही में सौंपा था।

विज्ञापन

यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट में सुबह 11 बजे होगी। पहले यह बैठक शाम 5 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसके समय में बदलाव कर दिया गया है। बैठक में दोनों किसान संगठनों के 28 सदस्य भाग लेंगे। बैठक के मुख्य मुद्दों में एमएसपी पर कानूनी गारंटी, किसानों का कर्ज माफ करना, प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। वहीं, केंद्र सरकार दालों, मक्का और कपास की फसलों को एमएसपी पर खरीदने के लिए पांच साल की योजना पेश कर सकती है।

विज्ञापन

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल एंबुलेंस के माध्यम से खनौरी मोर्चे से चंडीगढ़ पहुंचेंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा है कि किसान बैठक में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे और उम्मीद है कि केंद्र सरकार उनके मुद्दों का समाधान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बैठकों में नहीं निकला था कोई नतीजा

इससे पहले किसानों और केंद्र सरकार के बीच दो बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला था। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। पंजाब सरकार के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां भी बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed