{"_id":"6863f0cd540bfab098086539","slug":"two-person-died-due-to-electric-shock-in-poultry-farm-in-sangrur-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पोल्ट्री फार्म में करंट से दो की मौत, मजदूर को बचाने आए मालिक की भी गई जान, संगरूर की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: पोल्ट्री फार्म में करंट से दो की मौत, मजदूर को बचाने आए मालिक की भी गई जान, संगरूर की घटना
Tue, 01 Jul 2025 07:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:59 PM IST
सार
पोल्ट्री फार्म में करंट से दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाला प्रवासी मजदूर और दूसरा पोल्ट्री फार्म का मालिक है। मजदूर को बचाते हुए मालिक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के संगरूर में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना गांव फतेहगढ़ में हुई है। यहां पोल्ट्री फार्म में पोछा लगा रहे दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। मरने वालों में एक पोल्ट्री फार्म का मालिक भी है। मृतकों की पहचान पोल्ट्री फार्म मालिक 35 वर्षीय हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ और 24 वर्षीय वीरेश है।
विज्ञापन
वीरेश उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के गांव हमरोली का रहने वाला था। वीरेश को बचाते हुए हरप्रीत को भी करंट लग गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
थाना लहरागागा के सहायक थानेदार गुरमेल दास ने बताया कि फतेहगढ़ निवासी हरप्रीत सिंह और प्रवासी मजदूर वीरेश मंगलवार को पोल्ट्री फार्म में पोछा लगा रहे थे। इस दौरान वीरेश का हाथ जमीन पर रखे पंखे को छू गया। इससे उसे करंट लग गया। उसे बचाने आए हरप्रीत सिंह को भी करंट का जोरदार झटका लगा। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन