फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two accused from Madhya Pradesh arrested in Abohar businessmen Sanjay Verma murder case

संजय वर्मा हत्याकांड: एमपी पहुंची पंजाब पुलिस, दो आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात काबू, दो मुठभेड़ में किए थे ढेर

Wed, 16 Jul 2025 06:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 16 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

अबोहर के मशहूर कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा की सात जुलाई को उनके शोरूम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह का हाथ होना माना जा रहा है।

विज्ञापन
Two accused from Madhya Pradesh arrested in Abohar businessmen Sanjay Verma murder case
दोनों आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंयाजल शर्मा और अंशुमन तिवारी के रूप में बताई जा रही है। इससे पहले इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें दो पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। तीन आरोपी राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किए गए थे, जो पुलिस कस्टडी में हैं।

विज्ञापन


अब पुलिस ने मध्यप्रदेश से जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने शूटरों को नकद राशि मुहैया करवाई थी। यह राशि मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए युवकों के खातों में आई थी। हालांकि अब गिरफ्तार किए युवकों की भूमिका के बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि 7 जुलाई को संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह का हाथ होना माना जा रहा है। घटना वाले दिन अबोहर के भगत सिंह चौक पर स्थित न्यू वियर वैल शोरूम के संचालक संजय वर्मा को उस समय गोली मारी गई जब वे अपनी कार से उतर रहे थे। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोलियां चलने से वहां दहशत का माहौल बन गया और बाजार भी बंद हो गया। संजय वर्मा को सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed