फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Driving licenses from other states renewed in Una using fake Aadhaar cards; SIT scrutinizes addresses.

Una News: फर्जी आधार से बाहरी राज्यों के ड्राइविंग लाइसेंस ऊना में रिन्यू, एसआईटी ने खंगाले पते

Fri, 11 Sep 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 11 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Driving licenses from other states renewed in Una using fake Aadhaar cards; SIT scrutinizes addresses.
ऊना। आरटीओ कार्यालय ऊना में एक ही फर्जी आधार कार्ड के आधार पर कई ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराने और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ऊना पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल ने (एसआईटी) जांच में फर्जी आधार कार्ड बनवा कर बाहरी राज्यों के भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू किए जाने की साक्ष्य जुटाए हैं। इस फर्जीबाड़े के बाद आरटीओ कार्यालय ऊना में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एसआईटी टीम दो दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी ऊना सचिन हिरेमठ को सौंप देगी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआईटी की टीम लाइसेंस रिन्यू करवाने को लेकर आरटीओ कार्यालय में जमा करवाए गए संबंधित पतों पर पहुंची लेकिन वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। टीम ने दस्तावेजों और मौके की स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई है। इस दौरान एसआईटी ने आठ लोगों के बयान कलमबद्ध किए। जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे दो दिन के भीतर पुलिस अधीक्षक को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी की प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि बाहरी राज्यों में बने भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस को फर्जी आधार कार्ड तैयार कर ऊना में रिन्यू करवाया गया। एक ही फर्जी आधार कार्ड के आधार पर कई लाइसेंसों का नवीनीकरण करवाया गया है। जांच के दौरान सामने आया है कि कई आधार कार्ड ऐसे पाए गए हैं, जिनमें फोटो और पता तो अलग अलग है, लेकिन आधार कार्ड का नंबर एक जैसा है। इतना ही आधार कार्ड पर दर्शाए गए पते पर भी लाईसेंस धारक नहीं रहता है। ऊना में फर्जी आधार कार्ड से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का मामले सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। दूसरी ओर आरटीओ कार्यालय ऊना ने आनन-फानन में करीब बीस ऐसे ड्राइविंग लाइसेंसों को रद्द करने को लेकर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर कौन बना रहा फर्जी आधार
इस मामले की जांच में फर्जी आधार कार्ड के तथ्य सामने आने के बाद ऊना में हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फर्जी आधार कार्ड लगा कर एक-दो नहीं करीब पांच हजार लाइसेंस रिन्यू करवाए गए हैं। फर्जी आधार कार्ड बनाने का खेल ऊना में पिछले लंबे समय से खेला जा रहा है। पुलिस फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस आधार कार्ड बनाने वाले केंद्रों में भी जल्द ही दबिश देगी।


मामले की जांच पूरी कर ली गई है। आधार कार्ड पर दर्शाए पतों पर टीम के सदस्यों ने दबिश देकर आठ लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। लाइसेंस रिन्यू करने को लेकर फर्जी आधार कार्ड के साक्ष्य मिले हैं।
-गौरव भारद्वाज, एसआईटी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed