{"_id":"6aa445f8f3f11001e00500b8","slug":"businessman-dies-of-shock-after-being-threatened-with-extortion-and-a-false-case-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144902-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: रंगदारी और फर्जी मुकदमे की धमकी से आहत व्यापारी की सदमे से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: रंगदारी और फर्जी मुकदमे की धमकी से आहत व्यापारी की सदमे से मौत
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 03- मृतक हिमांशु अग्रवाल। स्रोतः परिजन
राठ (हमीरपुर)। एक महिला व उसके साथी के एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने व फर्जी मुकदमे की धमकी से आहत व्यापारी की सदमे से जान चली गई। मृतक के भाई ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है। 10 दिन पहले आरोपी महिला ने व्यापारी और उसके भाई पर एससीएसटी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पठनऊ मोहल्ला निवासी दीपांशु अग्रवाल उर्फ नीशू अग्रवाल ने बताया कि पांच सितंबर की शाम बड़े भाई हिमांशु अग्रवाल (40) के साथ दुकान बंद कर घर पहुंचे। इसी दाैरान एक महिला व एक पुरुष दो अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। बताया कि महिला ने उन लोगों पर फर्जी एससीएसटी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि दबंग एक लाख की रंगदारी मांगने लगे। रुपये न देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर चले गए।
बताया कि धमकी से सदमे में आए हिमांशु के सीने में दर्द होने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई। ग्वालियर में इलाज कराने के बाद बुधवार को घर लौटे। गुरुवार शाम आरोपी महिला और उसका साथी फिर घर आए और रुपयों की मांग की जिससे भाई की फिर हालत बिगड़ गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उरई रेफर कर दिया। उरई से ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर पहुंचे ही भाई की मौत हो गई। व्यापारी की माैत से मां ममता अग्रवाल, पत्नी पूजा अग्रवाल बिलखती रहीं। हिमांशु के दो बेटे पार्थ (6) और दूसरा एक माह का है। कोतवाली के एसएसआई शिवसहाय सरोज ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी।