फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Truck crushed three people two women and young man died on the spot in Bathinda

पंजाब में भीषण हादसा: बठिंडा में बेकाबू ट्राले ने तीन लोगों को कुचला, दो युवतियों और युवक की मौके पर मौत

Fri, 30 May 2025 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 May 2025 09:41 PM IST
सार

बठिंडा में तेज रफ्तार ट्राला चालक ने लापरवाही से तीन लोगों की जान ले ली। बेकाबू ट्राला चालक दो युवतियों और एक युवक को रौंदता हुआ उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।  

विज्ञापन
Truck crushed three people two women and young man died on the spot in Bathinda
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में भीषण हादसा हुआ है। बठिंडा में शुक्रवार देर शाम एक बेकाबू ट्राले ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो युवतियां और एक युवक शामिल है। बठिंडा डबवाली रोड पर गियानी जैल सिंह कॉलेज के पास यह हादसा हुआ है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद आरोपी ट्राला चालक को काबू कर लिया है। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी है। 

विज्ञापन


डबवाली रोड पर ज्ञानी जैल सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर एक तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल सवार दो युवतियों और एक युवक को कुचल दिया। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों का सर ट्राले के टायरों के नीचे बुरी तरह से कुचल गया, जिसके चलते किसी भी मृतक की मौके पर पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




वही हादसे की सूचना मिलने के बाद वर्धमान चौकी पुलिस के साथ सहारा जन सेवा की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार जोधपुर रोमाणा की तरफ से बठिंडा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान डबवाली रोड पर इंजीनियरिंग कालेज की तरफ जाते रास्ते में हादसा हो गया। जिस जगह पर हादसा हुआ है उस रास्ते को प्रशासन व नगर निगम की तरफ से पहले ही खतरनाक मोड की कैटेगरी में रखा गया है। यहां टी प्वाइट है और आए दिन बादल रोड-डबवाली व बठिंडा शहर की तरफ से आते तेज रफ्तार वाहन हादसों का कारण बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed