{"_id":"68a458f44b726fc0f50792cf","slug":"three-accused-arrested-for-writing-khalistani-slogans-in-aap-mla-village-in-barnala-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधायक के गांव में लिखे खालिस्तानी के नारे, तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया किसके कहने पर किया ऐसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: विधायक के गांव में लिखे खालिस्तानी के नारे, तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने बताया किसके कहने पर किया ऐसा
Tue, 19 Aug 2025 04:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 19 Aug 2025 04:29 PM IST
सार
14 व 15 अगस्त की रात को आप विधायक विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के गांव में खालिस्तानी नारे लिखे गए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बरनाला में पुलिस ने महल कलां के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के गांव पंडोरी में खालिस्तानी के नारे लिखने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह, गुरसेवक सिंह और किरपा सिंह के रूप में हुई है। तीनों आरोपी महल खुर्द जिला संगरूर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया है। वहीं आरोपियों ने बताया कि उन्हें ऐसा करने के लिए विदेश से निर्देश मिले थे। अमेरिका में रह रहे सुरिंदर सिंह ठीकरीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त आरोपियों से संपर्क किया था। इन्हें रुपये और नशे का लालच देकर यह काम करवाया। पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, तीन स्प्रे कैन खाली, एक स्प्रे कैन भरा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके साथ ही निहंग के दो जोड़ी कपड़े भी मिले हैं।
विज्ञापन
बता दें घटना 14-15 अगस्त की रात को हुई थी। उक्त आरोपियों ने आप विधायक विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी के गांव में खालिस्तानी नारे लिखे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन