{"_id":"6826db91009387b914081419","slug":"tarntaran-police-catch-drug-smuggler-recovered-85-kg-heroine-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 85 किलो हेरोइन पकड़ी: पाक से यूके तक लिंक... वॉशिंग मशीन में भी मिला चिट्टा, चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में 85 किलो हेरोइन पकड़ी: पाक से यूके तक लिंक... वॉशिंग मशीन में भी मिला चिट्टा, चौंकाने वाले खुलासे
Fri, 16 May 2025 04:39 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 16 May 2025 04:39 PM IST
सार
पंजाब पुलिस ने 85 किलो हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा मिला है। तस्कर के लिंक पाकिस्तान से लेकर यूके (इंग्लैंड) तक हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। तरनतारन पुलिस ने सीमा पार से भेजी गई नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 85 किलो हेरोइन के साथ एक ड्रग स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमरजोत सिंह अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने इसके कब्जे से अलग-अलग जगह से कुल 85 किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
एक दिन पहले वीरवार को 5 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमरजोत सिंह उर्फ जोता निवासी गांव भुट्टेविंड ने एक ही रात में 80 किलो और हेरोइन बरामद करवाई। गिरफ्तार किया गया यह तस्कर विदेश में अपना बड़ा नेटवर्क बना चुका था। आरोपी ने अपने घर में वॉशिंग मशीन में भी नशे की बड़ी खेप छुपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि 85 किलो हेराेइन समेत पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय तस्कर अमरजोत सिंह जोता के अन्य देशों में और भी लिंक स्थापित होने की पुष्टि हुई है। पहला मौका है कि तरनतारन पुलिस ने एक ही तस्कर से इतनी ज्यादा मात्रा में हेरोइन बरामद की हो। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने कहा है कि इस मामले से जुड़े और कई बड़े तस्कर भी पुलिस के निशाने पर हैं।