{"_id":"690732808d8ee7d0e10135d4","slug":"target-killing-plot-gurdaspur-police-arrested-two-accused-working-for-bki-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, बीकेआई के लिए काम कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, बीकेआई के लिए काम कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मिले
Sun, 02 Nov 2025 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 02 Nov 2025 03:59 PM IST
सार
बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आंतकियों के लिए काम करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गुरदासपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से हथियार भी मिले हैं।
विज्ञापन
हथियार बरामद।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब पुलिस को आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। गुरदासपुर पुलिस ने दो आरोपियों लवदीप सिंह उर्फ लव और टेक चंद उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों गुरदेव जस्सल और गुरलाल उर्फ गुल्लू के संपर्क में थे, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि विदेशी हैंडलरों ने इन दोनों आरोपियों को पंजाब में विरोधी गैंगों के सदस्यों की टारगेट किलिंग करने का काम सौंपा था। यह साजिश राज्य में दहशत और अस्थिरता फैलाने की बड़ी योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन .32 बोर की पिस्तौलें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके नेटवर्क और विदेशी कनेक्शन का पूरा पता लगाया जा सके। पुलिस ने कहा है कि वह गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क को खत्म करने और राज्य में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के अपने मिशन पर दृढ़ता से काम कर रही है।
विज्ञापन