फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Rajya Sabha election nomination fraud Punjab Police arrests accused Naveen

चुनाव नामांकन फर्जीवाड़ा: पंजाब पुलिस ने आरोपी नवनीत को पकड़ा, चंडीगढ़ में थाने के बाहर 24 घंटे से था डेरा

Wed, 15 Oct 2025 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 15 Oct 2025 08:48 PM IST
सार

नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रोपड़ के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को सुरक्षा दे रखी थी, इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया था।

विज्ञापन
Rajya Sabha election nomination fraud Punjab Police arrests accused Naveen
सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन, जहां से आरोपी नवनीत को पंजाब पुलिस साथ लेकर गई है। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के 10 विधायकों के जाली हस्ताक्षर कर नामांकन दाखिल करने के मामले में पंजाब पुलिस ने आरोपी नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में पिछले 24 घंटे से डेरा डाले हुई थी। बुधवार रात लगभग 8.15 बजे पंजाब पुलिस ने आरोपी नवनीत को चंडीगढ़ पुलिस से अपनी हिरासत में लिया है और उसे रोपड़ लेकर निकल गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार से ही आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। सूत्रों की मानें तो तल्खी इतनी बढ़ गई पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे पर पिस्तौल तान दी। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने आरोपी नवनीत चतुर्वेदी का नामांकन भी रद्द कर दिया, जिसके खिलाफ वह हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब 24 अक्तूबर को होने वाले चुनाव के लिए सिर्फ दो उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। इनमें आप के उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता और कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर उनकी पत्नी मधु हैं। मधु बुधवार को नामांकन वापस ले सकती हैं।
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करने वाले जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार करने के लिए रोपड़ के एसपी और डीएसपी चंडीगढ़ पहुंचे लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को सुरक्षा दे रखी थी, इस वजह से उसे गिरफ्तार नहीं करने दिया। सेक्टर-3 थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल और रोपड़ के एसपी के बीच सुखना झील के पास जमकर नोकझोंक, बहस और झड़प देखने को मिली। एसएचओ पटियाल आरोपी को लेकर गाड़ी में बैठे रहे और उनकी गाड़ी को पंजाब पुलिस के जवानों ने घेरा हुआ था। इसकी सूचना पाते ही चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंचीं और नवनीत चतुर्वेदी को हेडक्वार्टर ले गईं। इसके बाद दोबारा नवनीत को सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान को खतरा बताकर मांगी थी सुरक्षा
नवनीत ने नामांकन दाखिल करने के बाद 13 अक्तूबर को चंडीगढ़ पुलिस को एक पत्र लिखकर खुद की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। कहा था कि जब तक राज्यसभा चुनाव नहीं हो जाते उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। पंजाब सरकार उनके फोन टैप कर रही है और उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हो सकता है। इसी वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को पंजाब पुलिस के हवाले नहीं किया।

विधायकों ने हस्ताक्षर होने से किया इनकार
विधानसभा रिटर्निंग अधिकारी ने मंगलवार को छंटनी के लिए नवनीत चतुर्वेदी के साथ ही उन 10 विधायकों को भी बुलाया जिनके हस्ताक्षर उनके नामांकन होने का दावा किया था। मौके पर पहुंचकर विधायकों ने नामांकन पत्र के प्रस्तावक के रूप में अपने हस्ताक्षर होने से इनकार कर दिया। पंजाब विधानसभा सचिव राम लोक खटाणा ने इसके बाद नवनीत का नामांकन रद्द कर दिया। आम आदमी पार्टी के कई विधायकों ने राजस्थान के इस व्यक्ति पर उनके जाली हस्ताक्षर कर राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाते हुए पंजाब पुलिस को इसकी शिकायत दी थी। एक दिन पहले रूपनगर पुलिस ने जयपुर के नवनीत के खिलाफ केस दर्ज किया था।


विधायक दबाव में आकर मुकर गए, हाईकोर्ट जाऊंगा : नवनीत चतुर्वेदी
नवनीत चतुर्वेदी ने कहा कि मेरा नामांकन खारिज कर दिया है। विधायक दबाव में आकर हस्ताक्षर करने की बात से मुकर गए हैं। मैंने रिटर्निंग अधिकारी से कहा कि आप इन हस्ताक्षरों की फोरेंसिंक जांच करवा सकते हैं, लेकिन उन्होंने मेरी बात नहीं मानी है। अब मैं इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर करूंगा। मेरे खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है, वो गैरकानूनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed