{"_id":"68807ff197e06b21db005cb9","slug":"police-went-to-arrest-drug-smugglers-in-dasuha-village-attacked-two-injured-in-defensive-firing-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: दसूहा के गांव में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, बचाव में की गई फायरिंग में दो जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: दसूहा के गांव में नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर हमला, बचाव में की गई फायरिंग में दो जख्मी
Wed, 23 Jul 2025 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:01 PM IST
सार
डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई थी कि गांव बुद्धोबरकत में नशे का कारोबार चल रहा है। दसूहा थाना से एसआई सरबजीत सिंह एवं एसआई सुखदेव दोनों गांव बुद्धोबरकत पहुंचे थे। वहां लोगों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दसूहा सरकारी अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
दसूहा के गांव बुद्धोबरकत में मंगलवार रात नशा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए।
डीएसपी दसूहा बलविंदर सिंह जोड़ा ने बताया कि मंगलवार रात 112 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत आई थी कि गांव बुद्धोबरकत में नशे का कारोबार चल रहा है। दसूहा थाना से एसआई सरबजीत सिंह एवं एसआई सुखदेव दोनों गांव बुद्धोबरकत पहुंचे।
दोनों वहां के पूर्व सरपंच भूपिंदर सिंह के घर पहुंचे और सहयोग करने की मांग की। भूपिंदर सिंह की पत्नी गांव की मौजूदा सरपंच भी है। भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ बहसबाजी करने लगा। इसी दौरान अन्य लोग भी इकठ्ठा हो गए और दोनों पुलिस मुलाजिमों पर हमला कर दिया। अपनी आत्मरक्षा में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें 2 लोग जख्मी हो गए। घायल पुलिस मुलाजिमों का इलाज दसूहा के सरकारी हस्पताल में चल रहा है। इस मामले में कुल 24 लोगों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।