फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Married woman along with her lover stole jewelry and cash from house in Khanna

Punjab: प्यार में अंधी शादीशुदा महिला ने परिवार के 15 लोगों को किया बेहोश... फिर आधी रात आशिक को बुलाया घर

Wed, 11 Jun 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 11 Jun 2025 07:45 PM IST
सार

प्यार में अंधी शादीशुदा महिला ने परिवार के 15 लोगों को बेहोश किया। फिर आधी रात अपने आशिक को घर बुला लिया। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
Married woman along with her lover stole jewelry and cash from house in Khanna
crime - फोटो : Freepik

विस्तार

पंजाब के खन्ना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला की सोशल मीडिया पर युवक के साथ दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातें होने लगी और दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार में अंधी महिला ने आशिक के साथ मिलकर अपने की घर पर लूट की प्लान बनाया। महिला और उसके आशिक ने घर से कुल मिलाकर 14 तोले सोना और 43 तोले चांदी के गहने चोरी किए। इतना ही नहीं दोनों घर से एक लाख रुपये कैश और आईफोन भी ले गए और फरार हो गए। घटना खन्ना के गांव कलाहड़ की है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि महिला ने चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया था। महिला ने घर के 15 लोगों को बेहोशी की दवा खिलाई और आशिक के साथ मिलकर यह कांड किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कमलजीत कौर और उसके आशिक दिलराज सिंह उर्फ भोलू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी खन्ना ज्योती यादव ने बताया कि तीन दिन पहले गांव कलाहड़ के एक घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी व एक लाख कैश के अलावा अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए अपनी कार्रवाई शुरू की। गंभीरता से जांच करने के बाद पता चला कि उक्त घर की महिला कमलजीत कौर ने अपने प्रेमी दिलराज सिंह के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को आरोपियों से क्या-क्या मिला
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 सोने की अंगूठियां, चार जोड़ी सोने की बालियां, सोने का हार, सोने का टिका व टॉप्स, सोने का कड़ा, सोने के कांटे, सोने की चेन, चांदी के कड़े, चूड़ियां, झांझर, चेन व चांदी का चेनी सेट के अलावा 70 हजार कैश व एक आईफोन बरामद किया है। 


इंस्टाग्राम पर हुई थी महिला की दोस्ती
कमलजीत कौर की इंस्टाग्राम पर मोहाली निवासी दिलराज सिंह उर्फ भोलू से दोस्ती हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। 8 जून की रात कमलजीत ने अपने परिवार के 15 सदस्यों को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। फिर दिलराज को घर बुलाया। कमलजीत ने अलमारी और पेटियों की चाबियां दिलराज को दी। दिलराज सोने-चांदी के जेवर और एक आईफोन लेकर फरार हो गया। कमलजीत के ससुर बलविंदर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज से मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed