फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Majitha liquor tragedy now liquor being sold in plastic bag in Amritsar video viral

Video: 27 मौतों से भी नहीं लिया सबक, अमृतसर में लिफाफे में बिक रही अवैध शराब, वीडियो देख हरकत में आई पुलिस

Fri, 16 May 2025 10:49 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 16 May 2025 10:49 AM IST
सार

अमृतर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 27 लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके अवैध शराब का धंधा करने वालों को किसी का डर नहीं है। शराब की बिक्री अब लिफाफे में हो रही है।  

विज्ञापन
Majitha liquor tragedy now liquor being sold in plastic bag in Amritsar video viral
लिफाफे में बिक रही शराब। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अृतसर में जहरीली शराब के 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस त्रासदी के बावजूद शराब पीने वाले लोग सबक नहीं ले रहे हैं। अमृतसर में अब भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है। शराब का अवैध धंधा इस कदर बढ़ चुका है कि अब लिफाफे में भी शराब बिक रही है और लोग खरीद भी रहे हैं। 

विज्ञापन

 
अमृतसर के मजीठा में जहरीली शराब पीने से 27 लोग मौत के मुंह में समा गए। अब भी सात से आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब जिले के अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब को लेकर कार्रवाई तेज हो गई है। कुछ लोगों इस अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए वीडियो भी बनाए हैं, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन




हैरत की बात यह है कि अवैध शराब की बिक्री अब पाउच (लिफाफे) में हो रही है। लोगों की ओर से अलग-अलग इलाकों में बिक रही अवैध शराब की वीडियो बनाकर वायरल की गई। इसके बाद पुलिस की नींद टूटी और केस दर्ज किए गए हैं। पहली वीडियो जलूपुरा खेड़ा गांव से सामने आई है, जहां पर दो लोग साइकिल पर सवार होकर आ रहे हैं और हाथ में शराब से भरे हुए लिफाफे हैं। इसी तरह दूसरी वीडियो गांव निरंजनपुर से सामने आई है जहां पर टी-शर्ट पहने हुए एक व्यक्ति खुद को टोंग गांव से बता रहा है और शराब की थैली पड़कर डिलीवर करने के लिए पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह तीसरी वीडियो में एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसने बताया कि वह टोंग गांव से शराब की पैकेट लेकर आया है।
 इस तरह से जिले के अलग-अलग काशन और गांव में लगातार अभय शराब बनाई जा रही है और बेची जा रही है बारिश के पुलिस की ओर से अभी तक कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता ही पूरी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed