{"_id":"685d3c7541b96184cf0bf849","slug":"kapurthala-youth-dies-of-cancer-in-america-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत: परिवार ने 50 लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था यूएस, इकलौता बेटा था रणजीत सिंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब के युवक की अमेरिका में मौत: परिवार ने 50 लाख रुपये कर्ज लेकर भेजा था यूएस, इकलौता बेटा था रणजीत सिंह
Thu, 26 Jun 2025 06:22 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:22 PM IST
सार
लगभग आठ महीने पहले पंजाब से अमेरिका गए युवक की वहां मौत हो गई। परिवार ने अपने इकलौते बेटे को विदेश भेजने के लिए 50 लाख रुपये कर्ज लिया था। मृतक चरणजीत सिंह कपूरथला का रहने वाला था।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई। युवक कपूरथला के गांव तलवंडी पुर्ल का रहने वाला था। मृतक की पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है। परिवार ने बेटे को यूएस भेजने के लिए 50 लाख रुपये कर्जा लिया था। एजेंट के जरिये रणजीत अमेरिका पहुंचा था। रणजीत सिंह अच्छे भविष्य और कमाने के लिए घर परिवार छोड़कर विदेश गया था, लेकिन वहां वह बीमार हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह आठ महीने पहले ही अमेरिका गया था। वह परिवार का इकलौता था। अमेरिका जाने के बाद उसे कैंसर जैसी लाइलाज बीमारी ने घेर लिया। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग व रिश्तेदार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे हैं और परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अपने इकलौते बेटे का शव भारत लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन