फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Kapurthala Robbery two bike riders attacked

Kapurthala: बाइक सवार दो युवकों पर लुटेरों ने किया हमला, गोली मार लूटी बाइक और नकदी

Mon, 02 Jun 2025 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

लवप्रीत अपने दोस्त करणदीप के साथ देर रात शेखूपुर से भवानीपुर आ रहा था। जब वह गांव दन्दुपुर नहर के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। हाथापाई के दाैरान लुटेरों में से एक ने गोली चला दी जो लवप्रीत की टांग में लग गई।

विज्ञापन
Kapurthala Robbery two bike riders  attacked
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के शेखूपुर से दन्दुपुर रोड पर देर रात बाइक सवार दो युवकों पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने पिस्तौल से हमला कर नकदी व बाइक लूट ली। एक युवक टांग में गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसको सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से ड्यूटी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए युवक लवप्रीत वासी भवानीपुर के परिजनों ने बताया कि लवप्रीत अपने दोस्त करणदीप के साथ देर रात शेखूपुर से भवानीपुर आ रहा था। जब वह गांव दन्दुपुर नहर के पास पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने पहले उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। हाथापाई के दाैरान लुटेरों में से एक ने गोली चला दी जो लवप्रीत की टांग में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लुटेरे उनसे नकदी व बाइक लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच लवप्रीत को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी पर तैनात डा. जशन ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


निजी अस्पताल के डा. जेएस थिंद ने बताया कि लवप्रीत का ऑपरेशन कर उसकी टांग से गोली निकाल दी गई है। डीएसपी दीपकरन सिंह ने बताया कि लवप्रीत व उसके साथी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed