{"_id":"688f5fa09fae6c02fb0d1a77","slug":"husband-spends-rs-33-lakh-to-send-wife-to-canada-throws-her-husband-out-of-the-house-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज निकली पत्नी: पति ने 33 लाख खर्च कर भेजा कनाडा, फिर दिखाया असली रंग... विदेश में भटकता रहा अमनदीप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दगाबाज निकली पत्नी: पति ने 33 लाख खर्च कर भेजा कनाडा, फिर दिखाया असली रंग... विदेश में भटकता रहा अमनदीप
Sun, 03 Aug 2025 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:40 PM IST
सार
कनाडा जाने की चाहत में युवक अमनदीप सिंह की जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके सिर पर लाखों का कर्ज चढ़ गया, लेकिन कनाडा में स्थायी होने का सपना पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के जगरांव के युवक की चार साल पहले बरनाला की युवती से शादी हुई थी। युवक के परिवार ने उसकी पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 33 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन युवती ने पति और पूरे परिवार के साथ धोखा कर दिया। तय हुआ था कि कनाडा जाने के बाद वह पति को भी अपने पास बुला लेगी। लेकिन पत्नी ने ऐसा करने के बयाज पति के कनाडा पहुंचने के बाद उसे अपने साथ रखने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन
कनाडा जाने की चाहत में युवक अमनदीप सिंह की जिंदगी बर्बाद हो गई। उसके सिर पर लाखों का कर्ज चढ़ गया, लेकिन कनाडा में स्थायी होने का सपना पूरा नहीं हुआ। अमनदीप सिंह ने आईलेट्स पास युवती रमनदीप कौर से शादी की थी। शादी के बाद पत्नी को 33 लाख रुपये खर्च कर कनाडा भेजा गया। जब युवक अमनदीप सिंह कनाडा पहुंचा, तो पत्नी रमनदीप कौर ने उसे पक्का करवाने की बजाय घर से निकाल दिया। वह वहां भटकता रहा। इसके बाद अमनदीप भारत वापस आ गया।
विज्ञापन
बेटे की स्थिति देखकर पिता गुरदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी लड़की और उसके पिता लखविंदर सिंह (निवासी माछीके, बरनाला) के खिलाफ थाना हठूर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डीएसपी डी. इंदरजीत सिंह ने बताया कि शादी के समय दोनों परिवारों के बीच यह तय हुआ था कि लड़की को कनाडा भेजने का खर्च लड़के वाले उठाएंगे। बदले में लड़की, लड़के को कनाडा में पक्का करवाएगी। इसी सहमति पर 2021 में शादी हुई थी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पीड़ित युवक को कनाडा में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा: पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत, जम्मू के कठुआ में हुआ हादसा