फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Car of pilgrims from Punjab going on Amarnath Yatra fell into ditch two died

अमरनाथ यात्रा: पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, दो की मौत, जम्मू के कठुआ में हुआ हादसा

Sun, 03 Aug 2025 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 03 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

पंजाब से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जम्मू के कठुआ में गाड़ी खाई में जा गिरी। गाड़ी में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car of pilgrims from Punjab going on Amarnath Yatra fell into ditch two died
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसा जम्मू के कठुआ के पास हुआ है। यहां गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हैं। गाड़ी में चालक समेत पांच लोग सवार थे। मृतकों में फिरोजपुर के रहने वाले पवन कुमार और महिंदर बजाज हैं। 
विज्ञापन


फिरोजपुर के अकालगढ़ गुरुद्वारा वाली गली के रहने वाले दिनेश कुमार बताया कि उसका बड़ा भाई पवन कुमार और चार अन्य साथी अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। फिरोजपुर वालों का ऊधमपुर के पास लंगर लगा हुआ था यहां पर सभी ने पहले सेवा करने के लिए रुकना था। शनिवार रात उनकी गाड़ी कठुआ के पास खाई में गिर गई। उन्हें इस संबंधी रविवार सुबह पता चला है। इस हादसे में उसके भाई पवन कुमार और महिंदर बजाज की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


उधर, पवन की पत्नी ने बताया कि कल सुबह अपने साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए उसका पति रवाना हुआ था। रात के समय मोबाइल पर बात भी हुई तो कहा अभी लंगर में नहीं पहुंचे हैं, रास्ते में हैं। सुबह पता चला कि उनकी गाड़ी खाई में गिर गई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में अलर्ट: चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, रात में भी सर्च ऑपरेशन... सीपी और एसएसपी करेंगे कार्रवाई

यह भी पढ़ें: पंजाब के कर्मचारियों को बड़ी राहत: NPS कर्मियों को मिलेगी अतिरिक्त पेंशन सुविधा, सरकार ने खत्म की ये शर्त

 

मोगा में खड़े ट्रक से भिड़ी कार, युवक की मौत
मोगा-बरनाला हाईवे पर गांव बुगीपुरा के पास रविवार सुबह खड़े ट्रक से तेज रफ्तार कार टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। अमृतसर निवासी गौरव कुमार, रवि उर्फ सोनू और रितेश कुमार अपनी कार में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करने गए थे। वहां से तीनों अमृतसर लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब 6:15 बजे बरनाला की ओर से मोगा आते समय गांव बुगीपुरा के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार टकरा गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। ट्रक चालक ट्रक को सड़क की दूसरी साइड पर खड़ा कर ढाबे पर खाना खाने गया हुआ था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा घुसी। कार की अगली सीट पर बैठे गौरव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह एक बच्चे का पिता था। उसके साथी रवि उर्फ सोनू और रितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मोगा से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।थाना मैहना के एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed