फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband shot his wife three times and killed her in Bathinda

Punjab Crime: पति ने खेला खूनी खेल... पत्नी पर दागीं तीन गोलियां, इतनी सी बात को लेकर रखता था खुनस

Tue, 19 Aug 2025 06:10 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 19 Aug 2025 06:10 PM IST
सार

पति ने पत्नी को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक के बाद एक तीन गोलियां मारी और उसकी हत्या कर फरार हो गया। आरोपी पत्नी से खुनस रखता था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Husband shot his wife three times and killed her in Bathinda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक पति ने पत्नी की एक के बाद एक तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आरोपी ने छोटी सी बात को लेकर पत्नी की हत्या कर दी। बठिंडा जिले के गांव पक्का कलां में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका की पहचान जसप्रीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं वारदात के बाद आरोपी पति जगसीर सिंह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना संगत की पुलिस पार्टी एवं डीएसपी आर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी पति जगसीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


डीएसपी आर हरजीत सिंह ने बताया कि जगसीर सिंह की शादी जसप्रीत कौर के साथ कई वर्ष पहले हुई थी। जसप्रीत अपने पति से करीब 5-6 साल उम्र में बड़ी थी। इस बात को लेकर वह पत्नी से खुनस रखता था। जगसीर सिंह अकसर पत्नी जसप्रीत के साथ मारपीट करता था और दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह जसप्रीत कौर घर पर मौजूद थी। तभी आरोपी जगसीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसे तीन गोलियां मार दी और खुद फरार हो गया। महिला को उपचार के लिए ग्रामीणों ने एम्स में दाखिल करवाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करके आरोपी पति जगसीर सिंह के खिलाफ थाना संगत में हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


डीएसपी ने बताया कि आरोपी के पास अपना लाइसेंसी रिवॉल्वर था। फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है। जिसको पुलिस जल्दी गिरफ्तार करके वारदात के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed