{"_id":"67b6dca97f0c49c93c076442","slug":"husband-of-woman-sarpanch-shot-dead-in-kallarkheda-village-in-abohar-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: कल्लरखेड़ा की सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या, पंचायत के दाैरान हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Abohar: कल्लरखेड़ा की सरपंच के पति की गोली मार कर हत्या, पंचायत के दाैरान हुआ था विवाद
Thu, 20 Feb 2025 07:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:09 PM IST
सार
गांव में किसी मामले को लेकर पंचायत हो रही थी। इसी दौरान विवाद होने पर मनोज कुमार ने तैश में आकर गोली चला दी। गोली शंकर को लगी और उसे घायल अवस्था में श्रीगंगानगर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक और माैके पर जमा लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के अबोहर उपमंडल के गांव कल्लरखेड़ा में वीरवार सुबह नाली के विवाद पर आप के ब्लाॅक प्रधान ने गांव की महिला सरपंच के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया जिसे पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव कल्लरखेड़ा में वीरवार सुबह पंचायत हो रही थी जिसमें नाली के विवाद को लेकर तैश में आकर आप के ब्लाॅक प्रधान मनोज कुमार ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली चला दी जो महिला सरपंच पूनम के पति शंकर लाल जालप (35) की कनपटी पर लगी। शंकर जालप ही पंचायत का काम देखता था। परिजन शंकर जालप को तुरंत इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहली ही उसकी मौत हो गई। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। गांव की सरपंच भी आम आदमी पार्टी से ही हैं।
विज्ञापन
आप के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने इस घटना पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस घटना को अंजाम देने वाले पर कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी चाहे वह आप पार्टी का कार्यकर्ता ही क्यों न हो। भाजपा नेता शिवराज गोयल ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था दिनों दिन खराब हो रही है।
विज्ञापन
इधर, इस वारदात की सूचना पुलिस मिलने भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की घेराबंदी करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। फाजिल्का जिला के एसएसपी वरिंद्र सिंहं बराड़ भी मौके पर पहुंचे। इस वारदात के बाद से गांव में शोक की लहर है। मृतक दो बच्चों का पिता था। वीरवार को ही शंकर जालप के भतीजे विपिन का विवाह भी था। इस तरह इस वारदात से विवाह की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन