फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Husband kill his wife while she talking on mobile in Moga

पत्नी को उतारा मौत के घाट: खेत से लौटा पति... फोन पर बात कर रही थी परवीन बेगम, रिक्की ने कर दी हत्या

Wed, 25 Jun 2025 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 07:08 PM IST
सार

मोगा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति खेत से लौटा और घर पर पत्नी को फोन पर बात करता देख बौखला गया। इसके बाद आरोपी ने कस्सी से उसपर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Husband kill his wife while she talking on mobile in Moga
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा जिला में एक ही दिन में दो हत्याएं हुई हैं। पहले मामले में ससुर ने बहू की हत्या की है। वहीं दूसरे मामले में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


मोगा के थाना बाघापुराना के अधीन आते गांव ढिलवां में पति ने बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या की है। आरोपी पति ने पत्नी पर कस्सी से वार कर उसका कत्ल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। मृतका की पहचान परवीन बेगम (28) के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी रिक्की खान है। परवीन बेगम दो बच्चों की मां थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परवीन बेगम का मायका बरनाला में है। नौ साल पहले परवीन बेगम की शादी रिक्की खान के साथ थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा (5) और एक बेटी (7) है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी पति रिक्की खान अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बुधवार सुबह वह खेतों में धान की पनीरी लगा रहा था। करीब 9 से 10 बजे के बीच वह भूख लगने पर घर आया, जहां उसने अपनी पत्नी को किसी से फोन पर बात करते देखा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर रिक्की खान ने घर में रखी कस्सी उठाई और पत्नी के चेहरे और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे परवीन बेगम की मौके पर ही मौत हो गई।


यह भी पढ़ें : Punjab Crime: ससुर के सिर पर था खून सवार... बहू पर लोहे की रॉड से किए ताबड़तोड़ वार, कर दी दो बच्चों की मां की हत्या

डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना बाघापुराना में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : पकड़ी गई ज्योति: अमृतसर से लाई युवतियां... होटल में लड़कों के साथ भेजा, रूम नंबर 305 में ऐसा क्या हुआ कि चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed