{"_id":"6889b4852e44ac132008d6af","slug":"hooliganism-in-phagwara-civil-hospital-attack-on-sarpanch-husband-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फगवाड़ा सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी: सरपंच के पति पर जानलेवा हमला, मिनी ओटी में घुसकर मारे तेजधार हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में गुंडागर्दी: सरपंच के पति पर जानलेवा हमला, मिनी ओटी में घुसकर मारे तेजधार हथियार
Wed, 30 Jul 2025 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:28 AM IST
सार
जख्मी की पहचान गांव बल्लालो की वर्तमान सरपंच के पति दयाल चंद के रूप में हुई है। पीड़ित गांव में जमीन लीज पर लेकर खेतीबाड़ी का काम करता है।
विज्ञापन
माैके पर जुटी पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल अस्पताल फगवाड़ा में मंगलवार रात मारपीट में जख्मी व्यक्ति पर हमलावरों ने दोबारा हमला कर दिया। घायल को उसके परिजन इलाज के लिए लेकर आए थे। लेकिन हमलावरों ने अस्पताल के मिनी ओटी में घुसकर जख्मी पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे अस्पताल में कोहराम मच गया। गुंडागर्दी की पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई है।
जख्मी की पहचान गांव बल्लालो की वर्तमान सरपंच के पति दयाल चंद के रूप में हुई है। पीड़ित गांव में जमीन लीज पर लेकर खेतीबाड़ी का काम करता है।
सिविल अस्पताल में भर्ती पीड़ित दयाल चंद के अनुसार जब वह गांव पंडोरी में पूर्व सरपंच के घर से मोटर के पुर्जे लेने गया था, तो दो युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसने बताया कि इस हमले का कारण सरपंच का चुनाव जीतना था। उसने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
डाक्टरों का कहना है कि बलालो गांव से मारपीट से जुड़ा एक मामला आया था, जिसका उन्होंने इलाज किया और संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। दोबारा हमला करने के मामले में भी तीन लोगों को पहले से दर्ज एफआईआर में नामजद करके शामिल करने के साथ-साथ कुछ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।