{"_id":"6aff4f8a20d4c40723078a30","slug":"rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-an-unidentified-vehicle-fir-registered-24-days-later-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1025709-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, 24 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत, 24 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की मेरठ रोड स्थित पिलर नंबर-663 के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए रिक्शा चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के 24 दिन बाद मधुबन बापूधाम थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि साहिबाबाद के अशोक वाटिका निवासी सोनू पाल के मुताबिक उनके पिता मामचंद रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। 25 अक्तूबर की सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच उन्हें सूचना मिली कि पिलर नंबर-663 के पास उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद ई-रिक्शा शोरूम के कर्मचारियों ने भी हादसे की पुष्टि की। इसी बीच डायल-112 से सूचना मिली कि घायल को संजय नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां से करीब चार घंटे बाद उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 26 अक्तूबर को जीटीबी अस्पताल से जवाब मिलने के बाद परिजन उन्हें सुभारती अस्पताल मेरठ ले गए। इसके बाद 9 नवंबर को पैसों की कमी के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां 10 नवंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि वाहन की पहचान कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।