फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   gold earrings snatched from ears of 90-year-old woman sleeping at home in Abohar

Abohar News: घर पर सो रही 90 साल की बुजुर्ग के कानों से सोने की बालियां झपट कर ले गया लुटेरा

Sun, 26 Oct 2025 04:58 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Oct 2025 04:58 PM IST
सार

पंजाब के अबोहर में घर पर सो रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से शातिर सोने की बालियां झपट कर ले गया।

विज्ञापन
gold earrings snatched from ears of 90-year-old woman sleeping at home in Abohar
पीड़ित बुजुर्ग महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के अबोहर में घर पर सो रही एक बुजुर्ग महिला के कानों से शातिर सोने की बालियां झपट कर ले गया। जिस समय यह घटना हुई बुजुर्ग महिला अपने घर में ही चारपाई पर लेटी हुई थी। घटना अबोहर के निकटवर्ती गांव कंधवाला अमरकोट की है। गांव की पंचायत ने पुलिस प्रशासन से लूट को अंजाम देने वाले लोगों का पता लगाकर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 90 साल की गुरजीत कौर एक साल से बीमार होने के कारण चारपाई पर ही लेटी रहती है। पड़ोसी और पंचायत मेंबर परविंदर पाल ने बताया कि उक्त बुजुर्ग महिला की हालत काफी दयनीय है और उसके घर की चार दीवारी तक भी नहीं है। शनिवार को उसका बेटा शहर में मजदूरी पर गया हुआ था और महिला घर पर अकेली थी। महिला अपने घर में चारपाई पर लेटी हुई थी तो इसी दौरान कोई लुटेरा उसके घर में आया और बुजुर्ग के कानों से बालियां झपट कर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हुए। लुटेरे की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed