फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Gangster Jaggu Bhagwanpuria mother and his friend murdered Bambiha gang Sidhu Moose Wala murder case

Punjab: जग्गू भगवानपुरिया की मां के बाद दोस्त की हत्या, बंबीहा गैंग की पोस्ट... अंजाम के लिए तैयार रहें

Sun, 06 Jul 2025 01:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:29 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर के मेहता के गांव चन्नन के में एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी जगरूप सिंह रूपा का भाई था और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का दोस्त था।

विज्ञापन
Gangster Jaggu Bhagwanpuria mother and his friend murdered Bambiha gang Sidhu Moose Wala murder case
युवक की हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में फिर से गैंगवार हुआ है। अमृतसर के कस्बा मेहता के गांव चननके में शनिवार दोपहर को मूसेवाला के हत्यारे जगरूप जुपा के भाई जुगराज सिंह उर्फ तोता की पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। जुगराज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का साथी था। हत्या के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बंबीहा गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है। इस हत्याकांड का पूरा वीडियो पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद ह गया। हत्या की सूचना मिलने के बाद थाना मेहता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे जुगराज सिंह किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उसे घेर लिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी जो उसके सीने में लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके तुरंत बाद बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा-इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल, मोहम्मद रंधावा और कौशल चौधरी लेते हैं। जुगराज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। इन लोगों ने मिलकर उनके साथियों की हत्या की थी, जिसका बदला लिया गया है। जग्गू का साथ देने वाले अन्य लोग भी अंजाम के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सप्ताह पहले बंबीहा गैंग ने जग्गू भगवानपुरिया की मां और उसके अन्य साथी करणवीर सिंह की भी गोलियां मारकर हत्या की थी। एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह कत्ल आपसी रंजिश के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर जुगराज को उसके करीबी ने ही गोली मारी
गैंगस्टर जुगराज की हत्या में उसका करीबी गुरविंदर सिंह उर्फ भोला शामिल है जो विदेश में बैठे गैंगस्टर पवित्तर चौड़ा के लिए काम कर रहा है। पुलिस के हाथ लगी फुटेज के अनुसार जुगराज बाइक पर कहीं जा रहा था तो गुरविंदर ने उसे रुकने के लिए आवाज लगाई। जान-पहचान होने के कारण वह रुक गया। इसके बाद गुरविंदर व अन्य बदमाशों ने उसपर गोलियां बरसा दीं। उसे कुल पांच गोलियां लगीं। गौरतलब है कि जगरूप जुपा जेल में बंद है। उसने मूसेवाला की हत्या में अहम भूमिका निभाई थी। तभी से मनघनशामपुरा गैंग बदला लेने की फिराक में था। जुपा के जेल में होने की वजह से उसके भाई की हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed