Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Four accused arrested for duping people by posing as police in Moga

Punjab: पुलिस वर्दी पहन बाप-बेटा बन जाते थे एएसआई, डरा-धमका करते थे वसूली, चार शातिर गिरफ्तार, क्या-क्या मिला?

Tue, 30 Sep 2025 05:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 30 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

पुलिस वर्दी पहन बाप-बेटा बन एएसआई बनकर लोगों को डरा-धमका कर वसूली करते थे। आरोपियों के इस गिरोह में कुल छह लोग काम कर रहे थे। पुलिस ने चार शातिरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Four accused arrested for duping people by posing as police in Moga
गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार और आरोपियों से मिली पुलिस की वर्दी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में पुलिस ने नकली पुलिस बनकर लोगों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराते और उनसे जबरन लाखों रुपये वसूलते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड समेत एक और आरोपी अभी फरार तक हैं। खास बात ये है कि इस गिरोह को बाप-बेटा ऑपरेट कर रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान रबी सिंह, चंद सिंह, गुरविंदर सिंह और धीर सिंह के तौर पर हुई है। गिरोह का मास्टरमाइंड दर्शन सिंह जो पकड़े गए आरोपी रबी सिंह का पिता है। आरोपी दर्शन सिंह और उसका साथी सतनाम सिंह भी फरार है। सभी आरोपी मोगा जिले के रहने वाले हैं। एसपी (डी) बालकृष्णन सिंगला ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से स्विफ्ट कार, एएसआई रैंक की 2 वर्दियां और सिपाही रैंक की 3 ड्रेस बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि 27 सितंबर को इन आरोपियों ने पुलिस की वर्दी पहनकर गांव टूडीके में एक महिला को नशा तस्करी के झूठे मामले में फंसाने का डर दिखाया और उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की। गुप्त सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मास्टरमाइंड दर्शन सिंह साल 2018 में भी पुलिस की वर्दी पहनकर ऐसी ही वारदात कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी दर्शन सिंह पर अलग-अलग धाराओं में 8 मामले, रबी सिंह पर एक मामला और चंद सिंह पर 2 मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनसे पूछताछ कर और वारदातों का खुलासा किया जा सके। वहीं फरार दर्शन सिंह और सतनाम सिंह की तलाश जारी है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed