Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Five henchmen of a gangster network arrested

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर नेटवर्क के पांच गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में मिले हथियार

Sun, 15 Nov 2026 11:40 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Nov 2026 11:40 AM IST
सार

पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों की सप्लाई करने वालों और वारदातों की साजिश रचने वाले अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
Five henchmen of a gangster network arrested
बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर संगठित आपराधिक नेटवर्क के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 अवैध पिस्तौल और 191 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


अफरीदी को डिपोर्ट करने के बाद की कार्रवाईयह कार्रवाई अफरीदी को इथियोपिया से डिपोर्ट किए जाने के बाद की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी 15 से अधिक आपराधिक मामलों में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। इनमें फिरौती के लिए गोलीबारी की घटनाएं भी शामिल हैं। आरोपियों पर विदेश में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों के मुताबिक, विदेश में बैठे हैंडलर्स इन आरोपियों को पंजाब में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने का जिम्मा सौंपते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और इसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों के नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियां खंगाल रही है, ताकि हथियारों की सप्लाई करने वालों और वारदातों की साजिश रचने वाले अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed