फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing on man in Firozpur Punjab crime news

Punjab: फिरोजपुर में फिर चली गोलियां, इमीग्रेशन मालिक पर फायरिंग, एक दिन पहले डॉक्टर पर हुई थी गोलाबारी

Fri, 01 Aug 2025 01:13 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुपर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजुपर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 01 Aug 2025 01:13 PM IST
सार

बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति पर गोलियां चला दी। गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। क्योंकि गोली बाजू पर लगी। घटना पंजाब के फिरोजपुर की है। 

विज्ञापन
Firing on man in Firozpur Punjab crime news
Crime - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में दो दिन में गोली चलने की दूसरी घटना हुई है। फिरोजपुर शहर के बागी रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार पर गोलियां चला दी। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब एक्टिवा पर सवार व्यक्ति पर फायरिंग की गई। गोली लगने से स्कूटी सवार घायल हो गया। उसकी बाजू पर गोली लगी है। घायल इमीग्रेशन कंपनी का मालिक है। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उल्लेखनीय है कि फिरोजपुर में दो दिनों के भीतर दूसरी गोली चलने की वारदात है। इससे एक दिन पहले वीरवार को एक क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर फायरिंग की घटना हुई थी। 
विज्ञापन


इमीग्रेशन मालिक पर फायरिंग की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे  और घटनास्थल की जांच की। उन्होंने कहा कि इमीग्रेशन मालिक की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दे रही है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed