फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Firing on Kapil Sharma cafe in canada BKI posted on social media

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग: बीकेआई ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, 10 जुलाई को कैप्स कैफे पर चलीं थी गोलियां

Sun, 27 Jul 2025 12:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:30 PM IST
सार

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। घटना से महज तीन दिन पहले ही उन्होंने कनाडा में अपना नया कैफे 'कैप्स कैफे' खोला था। इस घटना को लेकर आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई)  ने एक पोस्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Firing on Kapil Sharma cafe in canada BKI posted on social media
कपिल शर्मा - फोटो : एक्स

विस्तार

आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) ने कनाडा के सरी शहर में कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर फायरिंग के मामले में संगठन का हाथ होने से इन्कार किया है। इस संबंधी बीकेआई ने सोशल मीडिया पर लेटर हेड पर अपना बयान जारी किया है।
विज्ञापन


बीकेआई ने कहा कि उनके संगठन का जबरन वसूली, धमकियों या हिंसा की किसी घटना से लेनादेना नहीं है। उन्होंने कोई हमला नहीं करवाया। जानबूझ कर इस तरह की वारदातों में संगठन का नाम घसीटना गलत है। बता दें कि 10 जुलाई की रात कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर नौ राउंड फायर किए गए थे। इस कैफे का उद्घाटन कपिल शर्मा ने सात जुलाई को किया था। 
विज्ञापन


हमले के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह बीकेआई से संबंध रखता है। वह एनआईए की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल है। अब बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने दो पेज का बयान जारी कर कहा कि उनका संगठन तरह की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लेता। कुछ लोग संगठन का नाम बदनाम करने के लिए इस तरह की वारदातों के साथ संगठन का नाम जोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया था। घटना से महज तीन दिन पहले ही उन्होंने कनाडा में अपना नया कैफे 'कैप्स कैफे' खोला था। घटना 10 जुलाई तड़के कैफे पर एक के बाद एक नौ राउंड गोलियां चलाई गई थी। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें : पंजाब में लव मैरिज पर रोक: दो पंचायतों ने लिया फैसला, प्रेम विवाह करने वालों का बहिष्कार, बाहरी लोगों पर पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed