फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two panchayats of Faridkot decided to ban love marriage

पंजाब में लव मैरिज पर रोक:दो पंचायतों ने लिया फैसला, प्रेम विवाह करने वालों का बहिष्कार, बाहरी लोगों पर पाबंदी

Sun, 27 Jul 2025 12:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:41 PM IST
सार

पंजाब में लव मैरिज पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। यह अहम फैसला फरीदकोट की दो पंचायतों ने लिया है। फैसले के अनुसार जो युवक और युवती प्रेम विवाह करेंगे उनका गांव में बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Two panchayats of Faridkot decided to ban love marriage
प्रेम विवाह - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब के फरीदकोट में लव मैरिज पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ऐसे युवक और युवती जो परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज करेंगे उनका सार्वजनिक बहिष्कार किया जाएगा। यह फैसला एक नहीं बल्कि दो पंचायतों ने लिया है। इसके अलावा गांव में बाहर के लोगों के रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन


फरीदकोट जिले के गांव सिरसड़ी की दोनों पंचायतों ने कुछ अहम प्रस्ताव पारित किए हैं। इन प्रस्तावों में गांव में ही प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवतियों का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय शामिल है। ग्राम पंचायत सिरसड़ी और ग्राम पंचायत अनोखपुरा बस्ती ने संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता सिरसड़ी की सरपंच ज्ञान कौर और अनोखपुरा बस्ती के सरपंच बलजीत सिंह ने की।
विज्ञापन


पंचायतों ने सर्वसम्मति से यह भी तय किया कि गांव में बाहरी लोगों के रहने पर पाबंदी लगाई जाएगी। कोई भी व्यक्ति गांव के आधार कार्ड या मतदाता पहचान पत्र के बिना गांव में नहीं रह सकेगा। पंचायतों का दावा है कि प्रेम विवाह पर प्रतिबंध लगाने से ऑनर किलिंग को काफी हद तक रोका जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने पंजाब सरकार और स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है। बैठक में एक अन्य प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसके अनुसार नशा बेचने वाले किसी भी व्यक्ति की कोई सहायता नहीं की जाएगी और उसके खिलाफ पुलिस से कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम: एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, 104 कारतूस, 7.50 लाख ड्रग मनी, पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed