{"_id":"693e53ccf690cb6d2b08589f","slug":"firing-on-kabaddi-player-in-ferozepur-crime-news-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोली, कनाडा-यूके में खेल चुका, विधायक बोले- आरोपी को मिलेगी सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: फिरोजपुर में कबड्डी खिलाड़ी को मारी गोली, कनाडा-यूके में खेल चुका, विधायक बोले- आरोपी को मिलेगी सजा
Sun, 14 Dec 2025 11:36 AM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:36 AM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर में कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग हुई है। गोली लगने से कबड्डी खिलाड़ी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी पर हमला हुआ है। जहां एक तरफ आज जिला परिषद और पंचायत चुनाव को लेकर मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ फिरोजपुर विधानसभा हलका जीरा के गांव जोगैवाला में कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की घटना हुई है। कबड्डी खिलाड़ी निरवेल सिंह को एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली निरवेल की जांघ पर लगी। उसे जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुए कबड्डी खिलाड़ी का हाल-चाल जानने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया अस्पताल पहुंचे। विधायक ने कहा कि गोली चलाने वाले आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी। निरवेल विदेश में भी कबड्डी खेल कर आया है। उसने पंजाब का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि ये चुनाव से संबंधित घटना नहीं है। रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ है। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस को घटना की जानकादी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन