फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Rs 5.77 lakh was debited from the account as soon as the APK file was opened.

Bahraich News: एपीके फाइल खोलते ही खाते से निकल गए 5.77 लाख

Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.77 lakh was debited from the account as soon as the APK file was opened.
बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव निवासी महिला के मोबाइल पर आए एपीके फाइल के मैसेज ने उन्हें 5.77 लाख रुपये की चपत लगा दी। महिला ने उत्सुकतावश मैसेज में दी गई फाइल पर क्लिक किया। इसके बाद उनके बैंक खाते से रकम निकल गई।
विज्ञापन

मोबाइल पर धन निकासी का मैसेज आने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बघौड़ा निवासी सावित्री सिंघा परासी स्थित एक बैंक में खाता संचालित करती हैं। 21 सितंबर को उनके मोबाइल पर एपीके फाइल का मैसेज आया। उन्होंने फाइल पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके खाते से 5.77 लाख रुपये निकल गए।
विज्ञापन

धन निकासी का संदेश आने पर सावित्री को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पति राजेंद्र को बताया। इसके बाद दोनों बैंक पहुंचे और घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी अमितेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed