{"_id":"6ac3edf3c0e69c5cc3080d4d","slug":"elderly-man-beaten-to-death-over-a-farm-plowing-dispute-tension-in-the-village-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-164317-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खेत की जोताई के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खेत की जोताई के विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गांव में तनाव
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के जरौना गांव में सोमवार की देर रात खेत की जोताई को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने काशीनाथ उपाध्याय (76) की पीटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर गांव में तनाव है। देर रात सूचना पर मीरगंज पुलिस और मछलीशहर सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जरौना निवासी काशीनाथ उपाध्याय सोमवार शाम ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करा रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार विनोद और विकास वहां पहुंच गए और खेत जोतने का विरोध करने लगे। काशीनाथ उपाध्याय के पौत्र नीलेश उपाध्याय के अनुसार, इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर विनोद और विकास ने काशीनाथ की पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन मछलीशहर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर गांव पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
सूचना पर मीरगंज थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि खेत की जुताई को लेकर विवाद हुआ था। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।