{"_id":"6839c718dbccd2c7ed098a50","slug":"fire-set-on-car-young-man-burnt-alive-in-fazilka-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में जिंदा जला युवक: सड़क किनारे खड़ी थी कार, मृतक की पहचान नहीं, फाजिल्का की घटना, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार में जिंदा जला युवक: सड़क किनारे खड़ी थी कार, मृतक की पहचान नहीं, फाजिल्का की घटना, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 30 May 2025 08:26 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 30 May 2025 08:26 PM IST
सार
कार में आग लगने से उसमें सवार युवक जिंदा जल गया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना पंजाब के फाजिल्का की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फाजिल्का में एक युवक कार में जिंदा जल गया। घटना फाजिल्का के गांव रामपुरा से कौड़ियांवाली रोड पर हुई है। शुक्रवार को एक कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित किया, लेकिन तब तक आग ने कार को साथ ड्राइवर को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। रामपुरा गांव के सरपंच हैरी ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कार सड़क किनारे खड़ी थी और उसे काफी आग लगी हुई थी। इसके बाद उन्होंने फायर ब्रिगेड विभाग को फोन किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी में एक युवक सवार था जिसकी जलने से मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारी कुलदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह रामपुरा से कौड़ियावाली रोड पर पहुंचे तो देखा कि कार में भयंकर आग लगी थी। आग बुझाए जाने के बाद सामने आया कि गाड़ी में एक युवक था जिसकी जलने से मौत हो चुकी थी। सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि गांव रामपुरा के सरपंच द्वारा सूचित करने के बाद वह मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक युवक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गाड़ी में सवार व्यक्ति कौन था और आग लगने के कारण क्या है।