फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Fiancée went to Canada from punjab cheated young man kill himself in Hoshiarpur

Punjab: धोखेबाज निकली मंगेतर... 20 लाख खर्च कर भेजा कनाडा, सच्चाई जान सदमा सह नहीं पाया युवक, दे दी जान

Sun, 22 Jun 2025 02:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

रिश्ता तय होने के बाद युवती कनाडा चली गई। मंगेतर को कनाडा भेजने के लिए युवक के घर वालों ने 20 लाख रुपये खर्च किए। लेकिन वहां जाकर युवती ने अपना असली रंग दिखाया। 

विज्ञापन
Fiancée went to Canada from punjab cheated young man kill himself in Hoshiarpur
anuj crime - फोटो : Freepik

विस्तार

युवक की एक युवती से शादी तय हुई। लगभग तीन साल पहले घरवालों ने दोनों का रिश्ता तय किया था। युवती कनाडा जाना चाहती थी। ससुरालियों ने उसे कनाडा भेजने के लिए 20 लाख रुपये खर्च किए। तय हुआ था कि वह अपने होने वाले पति को भी कनाडा बुला लेगी। लेकिन युवक की मंगेतर धोखेबाज निकली। कनाडा जाने के डेढ़ साल बाद भी युवती ने होने वाले पति को अपने पास नहीं बुलाया, लेकिन वहां जाकर वह किसी दूसरे युवक से बात करने लगी थी। मंगेतर की सच्चाई जान युवक सदमा सह नहीं पाया और उसने जान दे दी। घटना पंजाब के होशियारपुर की है।     

विज्ञापन


होशियारपुर के गांव सैला कलां के एक युवक ने मंगेतर द्वारा धोखा देने पर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उक्त युवक के परिवार ने लाखों रुपये खर्च कर अपनी मंगेतर को कनाडा भेजा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सैला कलां निवासी कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसके बड़े बेटे करणवीर सिंह (23) का रिश्ता 16 मई 2022 को टांडा में नवजोत कौर पुत्री बलविंदर सिंह निवासी बुर्ज रईया थाना बटाला गुरदासपुर के साथ तय हुआ था। उन्होंने बताया कि नवजोत को कनाडा भेजने के लिए उसके पिता बलविंदर कौर व लड़की के भाई ने खाते में कुल 20 लाख रुपये जमा करवाए थे। उन्होंने 1,22,000 रुपये हवाई टिकट पर और 500 कैनेडियन डॉलर भी खर्च किए और नवजोत कौर को 2022 में कनाडा भेज दिया। वहां वह अपने जीजा गुरमुख सिंह निवासी कैंडोवाल के पास रही। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल तक नवजोत कौर उन्हें भरोसा दिलाती रही कि वह करणवीर को बुला लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब उन्हें पता चला कि नवजोत कनाडा में किसी से बातचीत कर रही है, जिसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों से बात की तो नवजोत के परिवार वालों ने कहा कि वे पैसे वापस कर देंगे। आरोप है कि बाद में उन्होंने पैसे वापस करने से इन्कार कर दिया और उसके बेटे के साथ गाली-गलौज की। इन बातों से परेशान होकर उसके बेटे करणवीर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। माहिलपुर पुलिस ने नवजोत कौर, उसके भाई प्रभजोत सिंह, पिता बलविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह, उसकी पत्नी राजविंदर कौर निवासी बुर्ज रईया, बिचौलिया लखविंदर सिंह व बेबी निवासी जहूरा थाना भोगपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed