Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Driver 221 iPhones and other items worth Rs 1.21 crore stolen from Flipkart truck

फ्लिपकार्ट के ड्राइवर ने किया बड़ा कांड: मुंबई से पंजाब लाया ट्रक, 221 आईफोन...1.21 करोड़ का सामान चुराकर फरार

Thu, 09 Oct 2025 10:48 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Oct 2025 10:48 PM IST
सार

मुंबई से पंजाब लाया गया ई-कॉमर्स कंपनी के ट्रक से 221 आईफोन, 234 पार्सल समेत 1.21 करोड़ का सामान चोरी हो गया। इस वारदात को ट्रक चालक और उसके सहयोगी ने अंजाम दिया और फरार हो गए। 

विज्ञापन
Driver 221 iPhones and other items worth Rs 1.21 crore stolen from Flipkart truck
ट्रक - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब में ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट कंपनी के वाहन चालक और उसके सहयोगी ने बड़ा कांड कर दिया। खन्ना में फ्लिपकार्ट के एक ट्रक से करीब 1.21 करोड़ रुपये का सामान चोरी हुआ है। ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक ने मिलकर 234 पार्सल चुरा लिए, जिनमें 221 एपल आईफोन, पांच अन्य महंगे मोबाइल फोन और अन्य प्रोडक्ट शामिल थे। इस घटना से अधिकारियों और ई-कॉमर्स कंपनी में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार राजस्थान के भरतपुर निवासी नासिर को एक लॉजिस्टिक्स फर्म ने 10 दिन पहले ही ट्रक ड्राइवर के रूप में काम पर रखा था। नासिर ने अपने सहायक चेत के साथ मिलकर खन्ना के एक गोदाम परिसर में ट्रक को छोड़ दिया और भाग गए। यह एफआईआर हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी प्रीतम शर्मा के बयान के बाद दर्ज की गई है जो गुरुग्राम स्थित एक लॉजिस्टिक फर्म में फील्ड ऑपरेशन का काम करते हैं।
विज्ञापन


प्रीतम शर्मा ने अपनी शिकायत में कहा कि फर्म ने नासिर को 10 दिन पहले ही काम पर रखा था। 27 सितंबर को नासिर और चेत ने मुंबई के भिवंडी से खन्ना के एक गोदाम में पहुंचाने के लिए ट्रक में 11,677 पार्सल लोड किए। चेत ट्रक को गोदाम तक ले गया और वाहन को छोड़कर भाग गया जबकि नासिर उसके साथ नहीं था। जब ई-कॉमर्स कर्मचारियों ने पार्सल को स्कैन किया तो उन्हें 234 पार्सल कम मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की तलाश में छापे
उन्होंने तुरंत लॉजिस्टिक फर्म को सतर्क किया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने साजिश के तहत एपल आई-फोन चुराए हैं। थाना सदर खन्ना के एसएचओ सतनाम सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने नासिर और चेत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें छापे मार रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed