{"_id":"686cfe311a76077d670f3fcd","slug":"clash-between-two-parties-in-kapurthala-six-people-injured-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तेजधार हथियारों से हमला, कानूनगो और पटवारी ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कपूरथला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: तेजधार हथियारों से हमला, कानूनगो और पटवारी ने भागकर बचाई जान
Tue, 08 Jul 2025 04:47 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 08 Jul 2025 04:47 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में दो पक्षों में जमीन के विवाद में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद कानूनगो और पटवारी ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हमले में घायल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही करने पहुंचे कानूनगो, पटवारी व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में दो पक्षों में झड़प हो गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के 6 लोग घायल भी हुए हैं। सभी को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। वहीं थाना सदर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई आलमजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में 5 आरोपियों और 8-9 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान अजीत सिंह पुत्र भाण सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र धन्ना सिंह व बलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह सभी गांव नत्थूचाहल के रहने वाले हैं। घायल गुरदेव सिंह ने बताया कि उसने गांव नत्थूचाहल में जमीन खरीदी है। जमीन की निशानदेही होनी थी। कुछ माह पहले वह निशानदेही करवा रहे थे तो साथ लगती जमीन मालिकों ने उन्हें निशानदेही करवाने से रोका था और धमकियां दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस मामले में पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। अब फिर जमीन की निशानदेही का समय रखा था। उन्हें पहले ही संदेह था कि वही लोग फिर से झगड़ा करेंगे और उनपर हमला भी कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने निशानदेही के दौरान पुलिस सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
वह कानूनगो नवजोत कौर, पटवारी लखविंदर सिंह, सदर में गतणत निरवैर सिंह पुलिस पार्टी और अपने साथियों अजीत सिंह, कुलदीप व बलविंदर सिंह की मौजूदगी में जमीन की निशानदेही करवा रहा था। तभी साथ लगती जमीन मालिकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अधिकारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।
कानूनगो नवजोत कौर के अनुसार उनकी टीम अपनी ड्यूटी कर रही थी, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें उनकी सरकारी ड्यूटी करने से भी रोका गया। इस संबंधी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई है। वहीं इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भी भेजी जाएगी।
एएसआई आलमजीत सिंह ने बताया कि गांव नत्थूचाहल में जमीन की निशानदेही दौरान हथियारों से हमला करने के मामले में पीड़ित गुरदेव सिंह की शिकायत पर आरोपी बलजीत सिंह, तरनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरिंदर कौर, इंद्रजीत सिंह सभी निवासी गांव नाथूचाहल और 8-9 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।