फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Businessman shot dead in Dera Baba Nanak Punjab crime news

Punjab Crime: डेरा बाबा नानक में व्यापारी को गोलियों से भूना, मिली थी पुलिस सुरक्षा, फिर भी नहीं बची जान

Wed, 20 Aug 2025 05:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 20 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

Punjab Crime: पंजाब के बटाला के डेरा बाबा नानक में बदमाशों ने एक व्यापारी को गोलियों से भूना दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। करियाना व्यापारी को पुलिस सुरक्षा भी मिली हुई थी, लेकिन घटना के समय सुरक्षा कर्मी साथ नहीं थे। इसी बात का फायदा उठाकर हमलावरों ने कई राउंड फायर कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Businessman shot dead in Dera Baba Nanak Punjab crime news
anuj crime - फोटो : freepik

विस्तार

पंजाब के डेरा बाबा नानक में अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार देर रात एक करियाना स्टोर के मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान डेरा बाबा नानक निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार से कुछ समय पहले रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने उन्हें दो सुरक्षाकर्मी भी दिए गए थे, लेकिन वारदात के समय सुरक्षा कर्मी उनके साथ नहीं थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रवि देर रात अपना स्टोर बंद कर अपनी कार से घर आ रहे थे। जैसे ही वे घर के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डेरा बाबा नानक के एक अस्पताल ले जा गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। अमृतसर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में डेरा बाबा नानक थाना के सब इंस्पेक्टर और जांच अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, बुधवार को डेरा बाबा नानक के व्यापार मंडल के सदस्यों और स्थानीय दुकानदारों ने रवि कुमार के कत्ल के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही सभी दुकानें बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में बाढ़ जैसे हालात: उफान पर सतलुज दरिया, हुसैनीवाला बॉर्डर पर बीएसएफ चौकी में घुसा पानी, चपेट में कई गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed