{"_id":"6989ad83d6b741752d026ed5","slug":"boy-murdered-his-female-classmate-at-law-college-in-tarn-taran-inside-story-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी
Mon, 09 Feb 2026 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:31 PM IST
सार
पंजाब के तरनतारन में सिरफिरे युवक ने अपनी क्लासमेट को गोली मार दी और खुद को भी शूट कर लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में हुई है।
विज्ञापन
क्लासरूम में पड़ी पिस्टल और संदीप कौर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार को जो हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान है। लॉ कॉलेज में सुबह सवा नौ बजे गोली चलने की आवाज गूंजी। यह आवाज क्लासरूम से आई। महज दो सेकंड में दो गोलियां चलीं और कमरे में खून फैल गया। इस घटना से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई।
दरअसल लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने पहले अपनी क्लासमेट संदीप कौर को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर दिया। आरोपी छात्र बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम में पहुंचा था। इस घटना की वजह एकतरफा प्यार है। आरोपी प्रिंसराज सिंह ने छात्रा संदीप कौर को एक दिन पहले फोन पर प्रपोज किया था। संदीप कौर ने उसे मना कर दिया था। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंसराज सिंह ने दोबारा संदीप कौर को क्लासरूम में प्रपोज किया। छात्रा ने फिर से उसे मना कर दिया। इससे तिलमिलाए प्रिंसराज सिंह ने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप कौर के सिर पर गोली मार दी। महज दो सेकंड बाद प्रिंसराज ने खुद की कनपटी पर पिस्टल सटाक गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पढ़ाई कर जज बनना चाहती थी संदीप कौर
गांव उसमां के लॉ कालेज में नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की बेटी संदीप कौर पढ़ाई करती थी। इसी कक्षा में गांव मलिया निवासी जगजीत सिंह का लड़का प्रिंसराज सिंह उक्त छात्रा को कई दिनों से तंग-परेशान कर रहा था। छात्रा की मां हरजिंदर कौर मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी सात बेटियां हैं। इनमें से संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। बड़ी मेहनत से उसने अपनी बेटी का लॉ कालेज में दाखिला करवाया था, लेकिन प्रिंसराज सिंह उसके घर में आकर लड़की को प्रेम का प्रस्ताव देता रहा। जो लड़की ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन