{"_id":"6ab5f88212ce28eb9e0eac32","slug":"asi-murdered-in-chandigarh-son-shoots-in-head-in-sector-22-mother-constable-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या: सेक्टर 22 में वारदात, बेटे पर सिर में गोली मारने का आरोप; मां भी कांस्टेबल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या: सेक्टर 22 में वारदात, बेटे पर सिर में गोली मारने का आरोप; मां भी कांस्टेबल
Fri, 25 Sep 2026 09:59 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:59 AM IST
सार
हेड कांस्टेबल विनीत चंडीगढ़ पुलिस की लेखा शाखा में तैनात थे। शुक्रवार सुबह उनके सिर में गोली मार दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के सेक्टर 22 ए में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चंडीगढ़ पुलिस के एक हेडकांस्टेबल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का नाम नितिन था, जो चंडीगढ़ पुलिस की लेखा शाखा में तैनात थे। उनके बेटे अमन सिंह ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। अमन सिंह ने अपने पिता के सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब आठ बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत सेक्टर 22 ए स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमन सिंह 12वीं कक्षा के बाद से बेरोजगार था। आरोपी की मां भी चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। इस दुखद घटना से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है और सभी स्तब्ध हैं।
सूत्रों के अनुसार, साल भर पहले आरोपी ने मनीमाजरा में थार गाड़ी से दो लोग को कुचल दिया था।
बेटे ने पहले गुमराह किया
पुलिस के पहुंचने पर अमन सिंह ने पहले जांचकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ बाहरी लोगों ने उसके पिता की हत्या की है। हालांकि, पुलिस को उसकी बातों पर संदेह हुआ और उन्होंने सख्ती से पूछताछ शुरू की। गहन पूछताछ के लिए अमन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
एसएसपी कंवरदीप कौर मौके पर पहुंची
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कंवरदीप कौर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और जांच अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अमन सिंह से घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले में सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।