फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   ASI and Home Guard jawan dead body found at police check post on India-Pakistan border

Punjab: भारत-पाक बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट पर दो जवानों की हत्या, ASI और होमगार्ड जवान को मारी गोलियां

Sun, 22 Feb 2026 11:43 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:43 AM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर उस समय सनसनी फैल गई जब वहां पुलिस चेक पोस्ट के अंदर दो पुलिसकर्मियों की लाश मिली। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
ASI and Home Guard jawan dead body found at police check post on India-Pakistan border
मौके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट संवेदनशील दोरांगला सेक्टर में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह गांव आधियां स्थित चौकी के भीतर दोनों के शव खून से लथपथ हालत में मिले। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (कमांडो) गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों रात की ड्यूटी पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं। मौके से पुलिस को छह खाली खोल भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा है कि हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। फॉरेंसिक और तकनीकी टीमें घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल लोकेशन डाटा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व बीएसएफ के समन्वय से संचालित होती है चौकी
अधिकारियों के अनुसार, यह चौकी पंजाब पुलिस द्वारा बीएसएफ के साथ समन्वय में संचालित की जाती है और इसे सुरक्षा की दूसरी पंक्ति माना जाता है। घटनास्थल भारत-पाक सीमा से लगभग दो किलोमीटर दूर है, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

प्रारंभिक स्तर पर जांच एजेंसियां कई एंगल पर पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक आशंका है कि देर रात सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराई गई किसी अवैध खेप को उठाने पहुंचे संदिग्धों का सामना पुलिसकर्मियों से हुआ हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संगठित तस्करी नेटवर्क, आपराधिक गिरोह और संभावित घुसपैठ की संभावना भी जांच के दायरे में है।

कांग्रेस ने जताई चिंता
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य और केंद्र सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मुद्दे पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सीमावर्ती क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात दो जवानों की हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब निगाहें जांच एजेंसियों पर टिकी हैं कि इस दोहरे हत्याकांड की परतें कब और कैसे खुलती हैं।

पुलिस तीन एंगल पर जांच

  • आपसी विवाद या सुसाइड : शुरुआत में आशंका थी कि एएसआई ने पहले होमगार्ड जवान को गोली मारकर खुदकुशी कर ली हो। लेकिन जांच में पाया गया कि एएसआई की कार्बाइन में गोलियां पूरी थीं। इससे यह एंगल कमजोर पड़ गया है।
  • आतंकी हमला : चौकी पाकिस्तान सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर होने के कारण आतंकी हमले की आशंका भी जताई गई। बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस का कहना है कि अगर आतंकी हमला होता तो हथियार भी ले जाए जाते। कार्बाइन मौके पर ही मिली है।
  • गैंगस्टर साजिश : हालिया हत्याओं के बाद गैंगस्टरों द्वारा पुलिस पर आरोप लगाए गए थे। ऐसे में बदले की भावना से वारदात की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फिलहाल हत्या मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

दो बेटियों व एक बेटे के पिता थे गुरनाम सिंह
एएसआई गुरनाम सिंह गुरदासपुर में दीनानगर के गांव गादरी के रहने वाले थे। उनके परिवार में 2 बेटियां और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी करीब 2 महीने पहले ही विदेश गई है। जबकि एक बेटी और बेटा यहीं पर पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed