फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mobile phone and two SIM cards hidden under a pit in jail recovered

Jind News: जेल में खड्डी के नीचे छिपाकर रखा मोबाइल और दो सिम बरामद

Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Mobile phone and two SIM cards hidden under a pit in jail recovered
जींद। जिला कारागार के सुरक्षा वार्ड नंबर-1 में तलाशी के दौरान खड्डी के नीचे छिपाकर रखा मोबाइल फोन और दो सिम बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि मोबाइल दो माह से जेल में बंद विचाराधीन बंदी इस्तेमाल कर रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में दो विचाराधीन बंदियों और एक बाहरी व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी विक्रम सिंह की शिकायत के अनुसार, छह सितंबर को सूचना मिली थी कि जिला कारागार के सुरक्षा वार्ड में अवैध मोबाइल फोन रखा हुआ है। सूचना के आधार पर हैड वार्डर प्रदीप, रामनिवास और वार्डर तेजा सिंह की टीम गठित कर सुरक्षा वार्ड-ए की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान सुरक्षा वार्ड नंबर-1 में खड्डी के नीचे एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में विचाराधीन बंदी शंकर निवासी जुलाना ने बताया कि बरामद मोबाइल विचाराधीन बंदी जतिन उर्फ डेविड निवासी रामराय का है। इसके बाद पुलिस ने जतिन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन ने पूछताछ में बताया कि दो महीने पहले नवीन निवासी कालवा ने बाहर से यह मोबाइल फोन जेल के अंदर फेंकवाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में बाहरी व्यक्ति नवीन की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

जिला कारागार से तीन दिन पहले भी एक मोबाइल फोन बरामद हुआ था। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में हवालाती शंकर, जतिन उर्फ डेविड और बाहरी व्यक्ति नवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed