फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Mystery of Newlywed Woman’s Death Solved, Husband Allegedly Strangled Her After a Mobile Dispute

धमतरी: शक के चलते ली पत्नी की जान, मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ विवाद, पति ने गुस्से में रस्सी से गला घोंटा

Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
सार

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और शव को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Dhamtari: Mystery of Newlywed Woman’s Death Solved, Husband Allegedly Strangled Her After a Mobile Dispute
पुलिस हिरासत में आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद भखारा पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतका वीणा ध्रुव की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। मामले में पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने हत्या की पुष्टि की। इसके बाद भखारा पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


मोबाइल पर किसी से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति विवेक ध्रुव उर्फ गोलू (30), पिता राजकुमार ध्रुव, निवासी सुपैला से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी: हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं, कलेक्टर से की शिकायत; बताई बदहाली


आरोपी के अनुसार 4 सितंबर की शाम करीब 5 बजे विवाद के चलते उसने कमरे में कपड़े सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली नायलॉन की रस्सी से पत्नी का गला घोंट दिया। पत्नी की मौत के बाद घटना को छिपाने और आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया।

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटना में इस्तेमाल की गई नायलॉन की रस्सी उसके कमरे से बरामद कर जब्त की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेक ध्रुव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed